back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमित शाह ने किया डॉ. हेडगेवार की समाधि का दर्शन

अमित शाह शनिवार सुबह दीक्षा भूमि पहुंचे। जहां पर उन्होने डॉ. बाबासाहब आंबेडकर के अस्थि कलश के दर्शन किए।यंहा उन्होने आद्य सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार कि समाधि पर पुष्प अर्पित किए।

नागपुर,एजेंसी। महाराष्ट्र यात्रा पर नागपुर पहुंचे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को रेशमबाग स्थित डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर जा कर डॉ. हेडगेवार तथा गोलवलकर गुरुजी की समाधि के दर्शन किए।केन्द्रीय गृहमंत्री दो दिवसीय महाराष्ट्र यात्रा पर हैं। इसी के तहत शुक्रवार रात असम के गुवाहाटी से वह नागपुर पहुंचे। गृहमंत्री ने शुक्रवार रात स्थानीय फुटाला तलाव पर आयोजित म्युजिकल-लाइट-फाऊंटेन-शो का आनंद लिया। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी तथा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस उपस्थित थे।

डॉ. बाबासाहब आंबेडकर के अस्थि कलश के दर्शन किए

अमित शाह शनिवार सुबह दीक्षा भूमि पहुंचे। जहां पर उन्होने डॉ. बाबासाहब आंबेडकर के अस्थि कलश के दर्शन किए। इसके उपरांत केन्द्रीय गृहमंत्री रेशमबाग स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय पहुंचे। यंहा उन्होने आद्य सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार तथा द्वितीय सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर (श्री गुरुजी) कि समाधि पर माथा टेक कर पुष्प अर्पित किए।

डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार कि समाधि पर माथा टेक कर पुष्प अर्पित किए

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, महानगर संघचालक राजेश लोया, श्रीधर गाडगे, भाजपा प्रदेश प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले प्रमुखता से उपस्थित थे। रेशमबाग पहुंचे अमित शाह को डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर की ओर से स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। डॉ. हेडगेवार की समाधि का दर्शन करने के बाद अमित शाह एक निजी संस्थान के कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शाह ने पुणे के लिए प्रस्थान किया। बतौर भाजपा प्रदेश प्रमुख पुणे मेंं होने वाले उपचुनाव को ले कर शाह अहम बैठक करने वाले हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Women Rights During Arrest: मुफ्त कानूनी सहायता से लेकर जमानत और हिरासत के नियम तक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की गिरफ्तारी के दौरान कानून...

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵