back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भोपाल: बदमाशों ने युवक का गला रेत कर पेट में मारे चाकू, मौत

एक आरोपित गिरफ्तार भोपाल, 25 फरवरी (हि.स.)। राजधानी भोपाल के गौतमनगर थाना क्षेत्र में पीजीबीटी कॉलेज के बाद बीती देर रात तीन लोगों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले युवक का गला रेत दिया और फिर उसके पेट में ताबड़तोड़ चाकू मारे, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश की जा रही है। गौतमनगर थाना पुलिस के अनुसार, क्षेत्र के रहने वाले आदतन अपराधी नदीम बच्चा ने अपने साथियों फैजान और सैय्यद के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपितों ने शराब पी रखी थी। घटना में मारे गए शख्स का नाम सादाब जहरीला बताया गया है। नदीम ने पहले तो सादाब का गला रेत दिया, इसके बाद पेट पर चाकू मारे। घटना बुधवार रात 12 की है। इस पूरी घटना के दौरान मौके से गाडिय़ां गुजरती रहीं, लेकिन किसी ने हमलावर को रोकने या पीडि़त की मदद करने की कोशिश नहीं की। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिससे वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार, आरोपित नदीम को घेराबंदी कर पकड़ लिया है, जबकि उसके दो साथी अभी फरार है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Advertisementspot_img

Also Read:

संतोष वर्मा के विवादित बयानों से भड़का ब्राह्मण समुदाय, 14 दिसंबर को CM हाउस का होगा घेराव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस संतोष वर्मा द्वारा आरक्षण और ब्राह्मण समाज को लेकर की गई विवादास्पद टिप्पणी पर विवाद लगातार गहराता...
spot_img

Latest Stories

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵