back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सूडान के हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है विदेश मंत्रालय, विदेश मंत्री ने दी जानकारी

विदेश मंत्री ने सऊदी अरब और यूएई के अपने समकक्ष से बातचीत की है, जिन्होंने सहयोग का आश्वासन दिया है। ब्रिटेन व अमेरिका में भारतीय राजदूत वहां की सरकारों के संपर्क में हैं।

नई दिल्ली, एजेंसी। सूडान में जारी गृह युद्ध जैसे हालात पर विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास लगातार नजर बनाए हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक भारत अमेरिका, ब्रिटेन, सऊदी अरब और यूएई के साथ संपर्क में हैं ताकि भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

भारत संयुक्त राष्ट्र के साथ मिलकर कर रहा काम

विदेश मंत्री ने सऊदी अरब और यूएई के अपने समकक्ष से बातचीत की है, जिन्होंने सहयोग का आश्वासन दिया है। ब्रिटेन व अमेरिका में भारतीय राजदूत वहां की सरकारों के संपर्क में हैं। इसके अलावा भारत संयुक्त राष्ट्र के साथ मिलकर काम कर रहा है, जिसकी सूडान में काफी मौजूदगी है। भारतीय दूतावास ने खार्तूम में भारतीय समुदाय के साथ लगातार संपर्क में है। दिल्ली में इस परिस्थिति के लिए एक कंट्रोल रूम तैयार किया गया है। विदेश मंत्रालय का कहना है स्थानीय स्तर पर आवाजाही काफी खतरनाक हो सकती है। सबसे ज्यादा महत्व लोगों की सुरक्षा को दिया जा रहा है। सूडान पिछले छह दिनों से देश की सेना और एक अर्धसैनिक समूह के बीच घातक लड़ाई झेल रहा है, जिसमें लगभग 200 लोग मारे गए हैं, जिनमें एक भारतीय भी है।

भारतीय नागरिकों के संपर्क में विदेश मंत्रालय

कल ही कुछ ट्वीट में विदेश मंत्री ने कहा था कि भारतीयों को वहां से निकालने की योजना में एक जटिल सुरक्षा परिस्थिति हमारे सामने है। वहां का दूतावास विदेश मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क में है। विदेश मंत्री ने चरणबद्ध ट्वीट कर कहा कि जब से लड़ाई शुरू हुई है खार्तूम में भारतीय दूतावास सूडान में अधिकांश भारतीय नागरिकों और पीआईओ के साथ लगातार संपर्क में है। सुरक्षा कारणों से उनका विवरण और स्थान सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। भयंकर लड़ाई के चलते उनकी आवाजाही में बाधा पैदा हो रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

बांग्लादेश की नई सरकार में धार्मिक विविधता: एक हिंदू और एक बौद्ध मंत्री को मिली जगह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश में तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ कई मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की।...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...