नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। दोहा जा रही इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट को पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। मेडिकल इमरजेंसी के चलते फ्लाइट की इमरजेंसी लैडिंग कराने का फैसला किया गया। इंडिगो एयरलाइन ने यह जानकारी दी है। एयरलाइन ने जानकारी दी है कि विमान में सवार एक यात्री की मौत हो गई है। इंडिगो फ्लाइट 6E-1736 दिल्ली से दोहा जा रही थी।
यात्री की मौत
इंडिगो फ्लाइट को मेडिकल इमरजेंसी के चलते पाकिस्तान के कराची डायवर्ट कर दिया गया। यात्री को इलाज के लिए कराची से मेडिकल ट्रीटमेंट दिए जाने की बात सामने आई। एयरलाइन का कहना है कि दुर्भाग्य से एयरपोर्ट पहुंचने पर यात्री को एयरपोर्ट मेडिकल टीम ने मृत घोषित कर दिया। एयरलाइन ने बताया कि वह संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर विमान के अन्य यात्रियों को शिफ्ट करने की व्यवस्था कर रही है।
यात्री नाइजीरियाई नागरिक
कराची में आपातकालीन लैंडिंग के बाद मृत यात्री के साथ फ्लाइट ने वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरी. सूत्रों का कहना है कि यात्री को बचाने के लिए लैंडिंग कराई गई थी, जो नाइजीरियाई नागरिक था.





