back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Reliance: उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किया बदरीनाथ और केदारनाथ धाम का दर्शन, मंदिर समिति को दिया 5 करोड़ दान

Gopeshwar: उद्योगपति मुकेश अंबानी आज अपने पुत्र अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट और समधन के साथ बद्री-केदार धाम पहुंचे और दोनों धामों में विशेष पूजा अर्चना की। मंदिर समिति को 5 करोड़ दान दिया।

गोपेश्वर, हि.स.। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रमुख और देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी आज बद्री-केदार धाम पहुंचे और दोनों धामों में विशेष पूजा-अर्चना की। अंबानी के साथ उनके पुत्र अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट और समधन ने भी दर्शन और पूजन किया। प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश ने श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को 5 करोड़ रुपये की धनराशि का चेक भी दान दिया।

मुकेश अंबानी ने परिवार के साथ बदरीनाथ-केदारनाथ दर्शन करने पहुंचे

मुकेश अंबानी के बदरीनाथ और केदारनाथ धाम पहुंचने पर बीकेटीसी ने उनका स्वागत किया। अंबानी पहले बदरीनाथ धाम और उसके पश्चात केदारनाथ धाम पहुंचे। बदरीनाथ में बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने अंबानी का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। अंबानी ने बीकेटीसी को पांच करोड़ रुपये की धनराशि दान दी। उन्होंने चेक के माध्यम से यह धनराशि बीकेटीसी के अध्यक्ष को सौंपी। इस दौरान प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने मंदिर समिति के प्रोजेक्टों में भी मदद का भरोसा दिया है। इस अवसर पर बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार भी उपस्थित थे।

बदरीनाथ दर्शन के पश्चात उद्योगपति मुकेश अंबानी केदारनाथ धाम पहुंचे। वहां भी मंदिर में उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना की। केदारनाथ में केदारनाथ उत्थान चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव और बीकेटीसीके मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने उनकी अगुवानी की।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मकर संक्रांति और एकादशी का दुर्लभ संगम: खिचड़ी और चावल दान कब करें, जानें पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साल 2026 की मकर संक्रांति 14 जनवरी को पड़ रही है और इस बार यह षट्तिला एकादशी तिथि के साथ संयोग...
spot_img

Latest Stories

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...