back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Israel-Hamas: फिलिस्तीनियों के लिए फरिश्ता बना मिस्र, खोली राफा क्रॉसिंग; सामान लेकर 200 ट्रक गाजा में दाखिल

Kahira: मिस्र ने हमास-इजराइल युद्ध के पंद्रहवें दिन यानि की आज राफा क्रॉसिंग खोल दी। इसी के साथ फिलिस्तीनियों को जरूरी सामान पहुंचाने का सिलसिला शुरू हो गया।

काहिरा, हि.स.। मिस्र ने हमास-इजराइल युद्ध के पंद्रहवें दिन यानि की आज राफा क्रॉसिंग खोल दी। इसी के साथ फिलिस्तीनियों को जरूरी सामान पहुंचाने का सिलसिला शुरू हो गया। क्रॉसिंग को पार कर करीब 200 ट्रक 3 हजार टन के सामान के साथ गाजा की सीमा में दाखिल हुए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इसी क्रॉसिंग का उपयोग कर विदेशी नागरिक गाजा छोड़कर मिस्र जाएंगे। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है।

इस घटनाक्रम के बाद इजराइल ने कहा है कि मिस्र, जॉर्डन और मोरक्को में जो भी इजराइल के नागरिक हैं, वह जल्द से जल्द इन देशों को छोड़ दें। साथ ही नागरिकों को इन देशों में न जाने की सलाह दी है। इजराइल की नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी ने आशंका जताई है कि इन देशों में युद्ध की वजह से नाराज लोग इजराइलियों को निशाना बना सकते हैं।

बाइडन ने हिजबुल्लाह के खिलाफ शक्तिशाली हमला नहीं करने का आग्रह किया

गाजा से मिस्र जाने के लिए राफा क्रॉसिंग खोलने का फैसला मानवीय सहायता के लिए लिया गया है। इजराइल में अमेरिकी दूतावास ने कहा कि विदेशियों के लिए गाजा-मिस्र सीमा आज दोपहर 12:30 बजे खुल गई। दूतावास ने कहा है कि यह साफ नहीं है कि यह कब तक खुली रहेगी। दूतावास ने अमेरिकी नागरिकों को सीमा की ओर जाने या पार करने की कोशिश करने से पहले सावधानी बरतने की सलाह दी है।

एक अन्य मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उनके शीर्ष सहयोगियों ने इजराइल के नेताओं से हिजबुल्लाह के खिलाफ शक्तिशाली हमला नहीं करने का आग्रह किया है। बाइडन ने कहा है कि अगर हिजबुल्लाह पर इजराइल जोरदार हमला करता है तो युद्ध और बढ़ जाएगा। उधर, हमास के अमेरिकी मां-बेटी को छोड़ने से बाइडन प्रशासन ने कुछ राहत महसूस की है। इस पर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि हमास के कब्जे से शेष अमेरिकियों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए पूरी अमेरिकी सरकार हर दिन, हर मिनट, हर सेकंड काम करेगी।

सिनाई रेगिस्तान गाजा पट्टी को मिस्र से जोड़ती है

उल्लेखनीय है कि राफा क्रॉसिंग गाजा पट्टी के दक्षिण क्षेत्र में है। यह गाजा पट्टी को मिस्र के सिनाई रेगिस्तान से जोड़ती है। गाजा पट्टी क्षेत्र में इसके अतिरिक्त दो अन्य क्रॉसिंग इरेज और केरेम शलोम है। इरेज उत्तरी गाजा और इजराइल के बीच स्थित है। केरेम शलोम भी इजराइल और गाजा के बीच स्थित है लेकिन इसका इस्तेमाल सिर्फ व्यापारिक उद्देश्य से किया जाता है। फिलहाल यह दोनों बंद हैं। ऐसे में गाजावासियों को सिर्फ राफा क्रॉसिंग का ही सहारा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

“गाजा में सिर्फ हमले रोके गए, अभी पूर्ण विराम नहीं” हमास के साथ युद्धविराम को लेकर इजरायल का बयान

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । इजरायल सरकार ने बीते रविवार को स्पष्ट किया कि फिलहाल गाजा में हमलों पर अस्थायी विराम दिया गया...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...