back to top
28.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पहली से 31 तक आशा कार्यकर्ता घर-घर लोगों के स्वास्थ्य का ब्योरा एकत्र करेंगी

बांदा, 24 फरवरी (हि.स.)। जनपद में एक से 31 मार्च तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। मच्छर जनित रोगों से बचाव के विषय में लोगों को जागरूक किया जाएगा। आशा कार्यकर्ता घर-घर पहुंच कर लोगों के स्वास्थ्य का ब्योरा एकत्र करेंगी। बुधवार को सीडीओ हरिश्चंद्र ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों को समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि 31 मार्च तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा। साफ-सफाई, कचरा निस्तारण व जलभराव रोकने के साथ लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दें। उन्होंने कहा कि इस अभियान में कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन किए गए हैं। इसके तहत आशा कार्यकर्ता लोगों के घर-घर पहुंच कर बुखार के रोगियों के साथ खांसी व सांस लेने में परेशानी से संबंधित रोगियों के लक्षण के बारे में भी जानकारी प्राप्त करेंगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एनडी शर्मा ने बताया कि एक से लेकर 31 मार्च तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान में एएनएम, आशा बहू और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की टीमें जनपद भर में घर-घर भ्रमण कर संभावित मरीजों की खोजबीन करेंगी। टीमें लोगों को मच्छरों से होने वाले लोगों के विषय में जानकारी देने के साथ ही उनसे बचाव के तरीके बताएंगी। फाइलेरिया से ग्रसित रोगों की भी सूची तैयार की जाएगी। जन्म-मृत्यु पंजीकरण से छूटे हुए लोगों की भी सूची तैयार होगी। मरीजों को संबंधित पीएचसी, सीएचसी या फिर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान में पंचायत राज विभाग, शिक्षा विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, पशुपालन, कृषि, सिंचाई एवं उद्यान विभाग के साथ ही सूचना विभाग मिलकर काम करेंगे। टीबी रोगी व कुपोषित बच्चों पर रखेंगे नजर जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार ने बताया कि 10 से लेकर 24 मार्च तक दस्तक अभियान चलेगा। इस अभियान में खासतौर पर टीबी रोगियों को चिन्हित किया जाएगा। ऐसे लोग जिन्हें लगातार खांसी आ रही है और वजन कम हो रहा है, उन्हें चिन्हित कर टीबी की जांच की जाएगी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर ऐसे रोगियों को डॉट सेंटर भेजा जाएगा ताकि उनका उपचार शुरू हो सके। कुपोषण को लेकर शुरू हुई मुहिम को सफल बनाने के उद्देश्य से कुपोषित बच्चों को भी अभियान में खोजकर चिन्हित किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...

Vastu Tips: सोमवार को करें ये वास्तु उपाय, भोलेनाथ की कृपा से बदलेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन भोलेनाथ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵