back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

London: खालिस्तानी समर्थकों ने लंदन में भारतीय उच्चायुक्त के बाहर किया विरोध-प्रदर्शन

United Kingdom: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में भारतीय उच्चायुक्त को गुरुद्वारा जाने से रोकने के बाद खालिस्तानी समर्थकों ने सोमवार को लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया।

लंदन, हि.स.। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में भारतीय उच्चायुक्त को गुरुद्वारा जाने से रोकने के बाद खालिस्तानी समर्थकों ने सोमवार को लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। खालिस्तानी समर्थकों के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय उच्चायोग के आसपास ब्रिटिश सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया गया है जिन्होंने प्रदर्शनकारियों को उच्चायोग से दूर कर दिया है।

भारत सरकार ने आरोपों को बेबुनियाद बताया

खालिस्तान समर्थकों ने दावा किया कि उन्होंने कनाडा में हुई हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले को लेकर भारतीय उच्चायोग के बाहर विरोध प्रदर्शन किया है। कुछ दिनों पहले ही खालिस्तानी समर्थकों ने ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी को ग्लासगो में गुरुद्वारा जाने से रोके जाने के कुछ दिन बाद किया है।

उल्लेखनीय है कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की इसी साल 18 जून को कनाडा में एक गुरुद्वारे के बाहर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कनाडा के पीएम ने भारत सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारतीय एजेंसियों के हाथ होने का दावा किया है। हालांकि, भारत ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

भारतीय एंबेसी ने की एडवाइजरी जारी, बढ़ते US-ईरान तनाव के बीच भारतीयों से तुरंत ईरान छोड़ने की अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने 23 फरवरी 2026 को एक अहम एडवाइजरी जारी...
spot_img

Latest Stories

सिंगर-रैपर Badshah ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी, सामने आई कई तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बादशाह (Badshah) ने अब तक...

iPhone जैसा डिजाइन और 7000mAh बैटरी! Realme 16 5G इस दिन भारत में होगा लॉन्च, Selfie के लिए मिलेगा नया जुगाड़

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर...

RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड की 5वीं, 8वीं और 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान बोर्ड के तहत 5वीं, 8वीं...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵