back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूके 22 नवंबर से भारत के कोवैक्सीन को अप्रूवल लिस्ट में करेगा शामिल

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। हैदराबाद स्थित फार्मा कंपनी भारत बायोटेक की कोविड वैक्सीन- कोवैक्सीन को 22 नवंबर से अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए यूके सरकार द्वारा अप्रूवल टीकों की सूची में शामिल किया जाएगा। यूके सरकार के नए यात्रा दिशानिर्देशों में कहा गया है कि सोमवार 22 नवंबर को सुबह 4 बजे से, सरकार विश्व स्वास्थ्य संगठन की आपातकालीन उपयोग सूची में टीकों को मान्यता देगी। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा पिछले सप्ताह आपातकालीन उपयोग सूची के लिए कोवैक्सीन को मंजूरी देने के बाद यह फैसला लिया गया है। दिशानिदेशरें में आगे कहा गया है कि सोमवार 22 नवंबर को सुबह 4 बजे से, हम निम्नलिखित टीकों- फाइजर बायोएनटेक, ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका (कोविशील्ड सहित), मॉडर्ना और जेनसेन (जे एंड जे) और डब्ल्यूएचओ ईयूएल, जिसमें सिनोवैक, सिनोफार्म बीजिंग और कोवैक्सीन को अपनी सूची में जोड़ेंगे। सिनोवैक, सिनोफार्म बीजिंग और कोवैक्सीन को इनबाउंड यात्रा के लिए अप्रूवल टीकों की हमारी सूची में जोड़ा जाएगा, जिससे संयुक्त अरब अमीरात, मलेशिया और भारत जैसे देशों के अधिक पूर्ण टीकाकरण वाले लोगों को फायदा होगा। इसका मतलब यह है कि जिन लोगों को कोवैक्सीन का टीका लगाया गया है, उन्हें इंग्लैंड आने के बाद आइसोलेट नहीं होना पड़ेगा। पिछले महीने भारतीय वैक्सीन कोविशील्ड को भी यूके की स्वीकृत सूची में जोड़ा गया था। भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने कहा, यूके जाने वाले भारतीय यात्रियों के लिए और अच्छी खबर है। 22 नवंबर से कोवैक्सीन सहित आपातकालीनउपयोग सूची के लिए डब्ल्यूएचओ द्वारा मान्यता प्राप्त एक कोविड-19 वैक्सीन के साथ पूरी तरह से टीकाकरण करने वाले यात्रियों को आइसोलेट नहीं होना पड़ेगा। यूके के स्वास्थ्य सचिव साजिद जाविद ने कहा, आज की घोषणा यात्रा उद्योग, व्यवसायों और परिवार और दोस्तों के लिए एक बेहतर कदम है, जो फिर से मिलना या विदेश जाना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा, रेड लिस्ट और क्वारंटीन सिस्टम हमारे लिए अब भी महत्वपूर्ण है। हम रेड लिस्ट में देशों को शामिल करने में संकोच नहीं करेंगे। इसके अलावा वहां की सरकार ने 18 साल से कम उम्र के बच्चों के आने के नियमों में ढील दी है। अब उन्हें पूरी तरह वैक्सीनेट ही माना जाएगा और 8 दिन का क्वारंटीन और टेस्टिंग की जरूरत नहीं होगी। उन्हें अब बस आने से पहले टेस्ट कराना होगा। –आईएएनएस एचके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

लक्ष्मी जी को चढ़ाएं चावल से बनी खीर, जानिए क्या है इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा की पूजा हो...

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵