back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूजीसी द्वारा सीयूईटी रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 22 मई तक बढ़ाई गई

नई दिल्ली,19 अप्रैल (आईएएनएस)। देशभर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी सीयूईटी की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अब 22 मई तक जारी रहेगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यूजीसी ने की अंतिम तिथि आगे बढ़ाने का फैसला किया है। पहले 6 मई को यह प्रक्रिया समाप्त होने जा रही थी। छात्र 6 मई तक यह परीक्षा देने के लिए अपना पंजीकरण करा सकते थे। हालांकि अब 22 मई तक पंजीकरण कराया जा सकता है। यूजीसी चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने इस विषय पर आधिकारिक जानकारी देते हुए कहा,हम कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 22 मई तक बढ़ा रहे हैं। हमें उम्मीद है कि यह छात्रों को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन करने का अतिरिक्त अवसर प्रदान करेगा। सीयूआईटी 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में यूजी प्रवेश के लिए तैयार की गई है। शिक्षा मंत्रालय स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए इसे एक अखिल भारतीय प्रवेश प्रक्रिया बनाना चाहता है। यूजीसी इसके लिए बकायदा को सभी राज्य और निजी विश्वविद्यालयों एवं अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों से संपर्क कर रहा है। यूजीसी के मुताबिक कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसके लागू होने के उपरांत छात्रों को अलग-अलग विश्वविद्यालयों के लिए अलग-अलग प्रवेश परीक्षाएं नहीं देनी होंगी। इससे पहले देश भर के 14 केंद्रीय विश्वविद्यालय अपना अलग-अलग एंट्रेंस टेस्ट आयोजित कर रहे थे। हालांकि अब केंद्रीय विश्वविद्यालयों के अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए केवल सीयूआईटी देना होगा। इसी टेस्ट के आधार पर विभिन्न अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में दाखिला मिल सकेगा। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) साल में दो बार होंगे। हालांकि इसके लिए अभी इंतजार करना होगा। यह परीक्षाएं साल में दो बार करने का निर्णय अगले वर्ष से लागू किया जाएगा। अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए इस एंट्रेंस टेस्ट के 2 सेशन आयोजित होने पर छात्रों को अधिक विकल्प उपलब्ध हो सकेंगे। फिलहाल अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के लिए यह कॉमन एंट्रेंस टेस्ट आयोजित किया जा रहा है लेकिन अगले साल पीजी कोर्स के लिए भी सीयूईटी का आयोजन किया जा सकता है। सीयूईटी साल में दो बार आयोजित करने के साथ ही हर वर्ष इस परीक्षा का पैटर्न भी बदला जाएगा। हालांकि परीक्षा का सिलेबस 12वीं कक्षा के पाठ्यक्रम पर ही आधारित होगा। यूजीसी का कहना है कि विशेष रूप से अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा का उपयोग एक वैश्विक बात बन गई है। हालांकि यह अवधारणा पूरी तरह से नई नहीं है। वर्ष 2010 से 14 केंद्रीय विश्वविद्यालय एक प्रवेश परीक्षा आयोजित कर रहे हैं, और कई केंद्रीय विश्वविद्यालय जैसे जेएनयू, हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी और बीएचयू अपनी प्रवेश परीक्षा आयोजित कर रहे हैं। यूजीसी अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में, इस बात की वकालत की गई है कि हमें प्रवेश परीक्षाओं की बहुलता को दूर करना चाहिए और एक ही परीक्षा देनी चाहिए ताकि छात्रों को कई प्रवेश परीक्षाएं लिखने की कठिनाइयों से न गुजरना पड़े। 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए पंजीकरण 6 अप्रैल, 2022 को शुरू हुआ और 6 मई को समाप्त होना था, हालांकि अब इसे 22 मई तक बढ़ा दिया गया है। –आईएएनएस जीसीबी/एचके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵