back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

काला जठेरी गैंग के दो शार्पशूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शुक्रवार को कहा कि उसने काला जठेरी, लॉरेंस बिश्नोई और नरेश सेठी गिरोह के दो शार्पशूटरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गुरुग्राम में अपना शराब का व्यापार स्थापित करने के लिए दो भाई-बहनों की हत्या में शामिल थे। आरोपियों की पहचान विकास कांत और होशियार उर्फ रिंकू के रूप में हुई है। इनके पास से दो पिस्टल और आठ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव यादव ने बताया कि एसीपी संजय दत्त की निगरानी में एक टीम पिछले कुछ समय से गुप्त सूचना पर काम कर रही थी। अधिकारी ने कहा कि फरवरी में गुरुग्राम में दो शार्पशूटरों ने दो भाई-बहनों परमजीत और सुरजीत की हत्या कर दी थी। जांच के दौरान पता चला कि मृतक जेल में बंद गैंगस्टर कौशल के सहयोगी थे और उनकी अपने ही गांव के अजय जेलदार नाम के शख्स से रंजिश थी, जिसे काला जठेरी गैंग सपोर्ट कर रहा था। यादव ने कहा, दिल्ली-एनसीआर में शराब के कारोबार में वर्चस्व स्थापित करने के लिए, आरोपियों ने अपने प्रतिद्वंद्वी गिरोह के साथ बदला लेने के लिए भाई-बहनों को मारने का फैसला किया। स्पेशल सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपने साथियों से मिलने द्वारका आएंगे। इसी के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। –आईएएनएस एचएमए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

Cricketer’s Superstitions: भारतीय क्रिकेटरों के अजीब टोटके: मैदान पर उतरने से पहले ये खास आदतें देती हैं कॉन्फिडेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन...

Wamiqa Gabbi की Bhooth Bangla रिलीज होने को तैयार, फिल्म से पहले देखें एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi)...

CBSE का बड़ा फैसला: कक्षा 6 से तीसरी भाषा अनिवार्य, स्कूलों को तुरंत लागू करने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵