back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Madhya Pradesh: युवक के गले में कुत्ते का पट्टा बांधकर पीटा, 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

MP News: मध्य प्रदेश के दतिया से एक युवक के गले में कुत्ते का पट्टा बांधकर बेल्ट से पीटने और उसे भौंकने के लिए कहने का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

दतिया, हि.स.। मध्य प्रदेश में एक युवक को गले में कुत्ते का पट्टा बांधकर बेल्ट से पीटने और उसे भौंकने के लिए कहने का एक और वीडियो सामने आया है। मामला दतिया जिले का है। पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

सोशल मीडिया पर उक्त वीडियो वायरल हुआ

जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात सोशल मीडिया पर उक्त वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दो बदमाश एक युवक के गले में पट्टा बांधकर उसे बेल्ट और लातों से पीटते दिख रहे हैं और कुत्ते की तरह भौंकने के लिए भी कह रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला कि वीडियो एक साल पुराना है। मुख्य आरोपित उत्तर प्रदेश का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। युवक से मारपीट करने वाले दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

युवक किसी आपराधिक मामले में गवाह था

पुलिस के अनुसार, पीड़ित युवक किसी आपराधिक मामले में गवाह था। उसके गवाही देने पर बदमाश उसका अपहरण कर उसे दतिया-झांसी के बीच सुनसान जगह ले गए, जहां उसकी बेरहमी से पिटाई कर उसका वीडियो बनाया। आरोपितों ने युवक के कपड़े उतारकर गले में बेल्ट डाला और उसे भौंकने के लिए कहते हुए उसकी बेल्ट और लातों से जमकर पिटाई की।

आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है

दतिया के पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आने के बाद आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसमें एक आरोपित झांसी के गांव सिमरा का रहने वाला आनंद यादव और दूसरा ऋषभ दांगी है। किसी भी आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा। जिसके साथ मारपीट हुई है, उसका भी आपराधिक रिकॉर्ड है। युवक अभी इंदौर में रह रहा है।

भोपाल में भी इस तरह का एक वीडियो वायरल हुआ था

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भोपाल में भी इस तरह का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक हिन्दू युवक को धर्म विशेष के छह लोगों ने रात के समय गले में कुत्ते का पट्टा डालकर उसे भौंकने के लिए मजबूर किया था और उसकी जमकर पिटाई की थी। युवक पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया जा रहा था। मामले में पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनएसए की कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

CM मोहन यादव की माफी के बाद भी नहीं थमा सियासी ताप! कैलाश विजयवर्गीय बोले- ‘गलत बात पर गुस्सा लाजिमी’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र गुरुवार को उस वक्त गरमा गया, जब संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...