back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MahaKumbh की Monalisa का मेकओवर के बाद बदला चेहरा, लोगों ने रानू मंडल से की तुलना

महाकुंभ के माला बेचने वाली लड़की अचानक से ही अपनी आंखों की खूबसूरती की वजह से खूब वायरल हो रही है। अब वायरल गर्ल मोनालिसा का मेकओवर लुक वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 144 सालों बाद महाकुंभ का आयोजन किया गया है। इस मेले में इंदौर की एक लड़की जिसका नाम मोनालिसा है। वह अपनी आंखों की खूबसूरती की वजह से खूब वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर मोनालिसा की वीडियो जमकर वायरल हो रही है। वहीं अब मोनालिसा का नया वीडियो सामने आया है। इसमें मोनालिसा मेकओवर होता हुआ दिखाई दे रहा है। 

खूबसूरती बनी मुसीबत

मोनालिसा मध्य प्रदेश के इंदौर शहर की रहने वाली हैं। मोनालिसा की खूबसूरती उनके लिए मुसीबत भी बन गई क्योंकि लोग उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए उनके आगे पीछे घूमने लगे। इस वजह से मोनालिसा को माता-पिता वापस मध्य प्रदेश ले आए। अब यहां के एक ब्यूटी पार्लर में मोनालिसा का मेकओवर किया गया है जिसके बाद उनका लुक पूरी तरह से बदल गया है।

वायरल हुआ मोनालिसा का मेकओवर लुक

वायरल गर्ल मोनालिसा का मेकओवर वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर ब्यूटी सालों की तरफ से यह वीडियो डाला गया है जिससे यह पता चलता है की शिप्रा मेकओवर ब्यूटी सैलून में मोनालिसा का मेकअप किया गया है। इस इंस्टाग्राम हैंडल से एक नहीं बल्कि कई मेकअप वीडियो डाले गए हैं। इस वीडियो में एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट को मोनालिसा का मेकअप करते हुए देखा जा सकता है। मोनालिसा के वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं और व्यूज लाखों में आ रहे हैं।

मोनालिसा के वीडियो पर लोगों के रिएक्शन

सोशल मीडिया पर मोनालिसा का मेकओवर लुक वायरल होने के बाद लोग अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, हो गया एक्सपेरिमेंट शुरू। दूसरे यूज़र ने लिखा, अब यह भी आगे जाकर अपना रंग दिखाएगी। तीसरे यूज़र ने लिखा अब इसका हाल भी रानू मंडल जैसा होगा। चौथे यूजर ने लिखा, मेकअप के चक्कर में अपनी असल खूबसूरती मत खो देना। अन्य यूजर्स मेकअप की तारीफ भी कर रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Prayagraj Magh Mela 2026: बसंत पंचमी पर संगम में आज आस्था का सैलाब, 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान का अनुमान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। प्रयागराज में चल रहे माघ मेला 2026 के तहत चौथे स्नान पर्व बसंत पंचमी पर संगम तट पर श्रद्धालुओं का सैलाब...
spot_img

Latest Stories

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵