back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टीएमसी त्रिपुरा में पूर्ण राज्य समिति बनाएगी: सुष्मिता देव

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की नेता और राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी जल्द ही त्रिपुरा में एक पूर्ण राज्य समिति की घोषणा करेगी। उन्होंने कहा, उपचुनावों की तुलना में हमारी टीएमसी अभी 2023 के विधानसभा चुनावों को अधिक गंभीरता से ले रही है, और सफलता सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर पर रणनीतिक उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी संचालन समिति पार्टी के लिए एक मजबूत नींव तैयार के लिए जमीनी स्तर पर चौबीसों घंटे काम कर रही है। जब विरोध और रैलियां आवश्यक होती हैं, तो वे आयोजित की जाती हैं। त्रिपुरा के लोगों ने पहले ही टीएमसी के लिए अपना समर्थन साबित कर के दिखाया है, और पार्टी उन्हें निराश नहीं करेगी। यह उल्लेख करते हुए कि टीएमसी कुछ और नेताओं पार्टी में शामिल करने पर विचार कर रही है। सुष्मिता देव ने कहा कि वे हमारे साथ लगातार चर्चा कर रहे हैं और जल्द ही हमारे साथ जुड़ने की संभावना है। जैसे ही वे टीएमसी में शामिल होंगे हम राज्य समिति की घोषणा करेंगे। हम अगरतला में एक पार्टी कार्यालय भी स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य समिति का एक मसौदा सूची निकट भविष्य में अनुमोदन के लिए टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी को भेजी जाएगी। वहीं रविवार को टीएमसी में शामिल हुए कांग्रेस की असम इकाई के पूर्व अध्यक्ष बोरा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कई नेता पूर्वोत्तर राज्य में भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस के नेता रिपुन बोरा ने मंगलवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 2024 के लोकसभा चुनावों में विपक्षी मोर्चे का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त हैं, जबकि कांग्रेस नेताओं का एक वर्ग भाजपा से मुकाबला करने के बजाय आपस में लड़ने में अधिक रुचि रखता है। –आईएएनएस पीटीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

IPL 2026: DC vs LSG क्लैश से पहले जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, किसका पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi Capitals और Lucknow Super Giants...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵