back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आजादी से पहले अशोक कुमार की इस फिल्म ने मचाया था तहलका, बॉक्स ऑफिस पर बनाया था रिकॉर्ड

अभिनेता अशोक कुमार हिंदी सिनेमा के पहले ऐसे अभिनेता माने जाते हैं, जिन्होंने आजादी से पहले और बाद, दोनों दौर में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आजादी से पहले हिंदी सिनेमा के शुरुआती सुपरस्टार माने जाने वाले अशोक कुमार ने अपने दमदार अभिनय से उस दौर में जो पहचान बनाई, वह आज भी मिसाल है। के. एल. सहगल और देव आनंद जैसे दिग्गजों से पहले हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रियता को नई दिशा देने का काम अशोक कुमार ने ही किया। अपने लंबे और शानदार करियर में उन्होंने कई हिट फिल्में दीं, लेकिन उनके करियर की एक खास फिल्म ऐसी भी रही जिसने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया। यह फिल्म आजादी से पहले आई थी और उस दौर में जब तकनीक सीमित थी, तब भी इसने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी। आइए जानते हैं कौन-सी थी वो फिल्म, जिसने अशोक कुमार को बनाया हिंदी सिनेमा का सरताज।

इस फिल्म ने बदल दिया अशोक कुमार का करियर

1936 में फिल्म जीवन नैय्या से बतौर एक्टर अपने करियर की शुरुआत करने वाले अशोक कुमार ने पहले ही प्रोजेक्ट में साबित कर दिया था कि उनके अंदर गजब का अभिनय कौशल है। हालांकि शुरुआती कुछ साल उनके लिए सामान्य रहे, लेकिन 1940 में आई फिल्म बंधन ने उनके करियर को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया। एन. आर. आचार्य के निर्देशन और बॉम्बे टॉकीज के बैनर तले बनी बंधन एक खूबसूरत लव स्टोरी थी, जिसने आजादी से पहले रोमांटिक फिल्मों की परिभाषा ही बदल दी। इस फिल्म में अशोक कुमार के साथ लीला चिटनिस ने भी शानदार अभिनय किया और दोनों की जोड़ी ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।

1940 की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म बनी ‘बंधन’ 

85 साल पहले आई फिल्म बंधन में अशोक कुमार और लीला चिटनिस की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। यह जोड़ी उस दौर में सिनेप्रेमियों की फेवरेट बन गई थी। आईएमडीबी की रिपोर्ट के मुताबिक बंधन 1940 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग हिंदी फिल्म बनी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की। सिनेमाघरों में फिल्म लंबे समय तक चली और दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। यह कहना गलत नहीं होगा कि बंधन ने ही अशोक कुमार को हिंदी सिनेमा का सुपरस्टार बना दिया था। बता दें कि 1940 में के. एल. सहगल की जिंदगी उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म रही थी।

‘किस्मत’ से लेकर ‘बेताब’ तक, इन फिल्मों से छोड़ी अमिट छाप

बतौर अभिनेता अशोक कुमार ने हिंदी सिनेमा में एक लंबी और यादगार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने जन्मभूमि, इज्जत, प्रेम कहानी, वचन, किस्मत, बेगम, साजन, बेताब और आधी रात जैसी तमाम फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग का लोहा मनवाया। बता दें कि अशोक कुमार लीजेंड्री सिंगर किशोर कुमार के बड़े भाई भी थे। अभिनय में उनकी गंभीरता और सहजता ने उन्हें इंडस्ट्री का ‘दादा मुनि’ बना दिया, जो आज भी सिनेमा प्रेमियों के बीच उतने ही सम्मानित हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...