back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लॉकडाउन उल्लंघन के तीन लाख मुकदमें होंगे वापस, शासनादेश जारी

लखनऊ, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। यूपी सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान कोविड प्रोटोकाल व लॉकडाउन उल्लंघन से जुड़े तीन लाख से अधिक दर्ज मुकदमे वापस लेने का निर्णय किया है। कोविड प्रोटाकाल और लॉकडाउन उल्लंघन को लेकर दर्ज हुए मुकदमों की वापसी की प्रक्रिया अब शुरू होगी। न्याय विभाग द्वारा जारी शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि जनता पर कम गंभीर अपराध की धाराओं में दर्ज जिन मुकदमों में न्यायालय में आरोप-पत्र दाखिल हो चुका है, वह वापस लिए जायेंगे। वहीं, मौजूदा व पूर्व सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्यों पर मुकदमे चलते रहेंगे। यूपी सरकार ने पहले घोषणा की थी कि व्यापारियों पर कोविड प्रोटोकाल और लाकडाउन उल्लंघन को लेकर दर्ज मुकदमे वापस लिए जायेंगे। फिर यह फैसला सभी आमजन के लिए किया गया। अब इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए मंगलवार को शासनादेश जारी कर दिया गया। इसमें कहा गया है कि आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005, महामारी अधिनियम-1897, भादवि की धारा-188 और इससे संबद्ध अन्य कम गंभीर अपराध की धाराओं (दो साल से कम सजा वाली) में लगभग तीन लाख मुकदमे पंजीकृत हैं। मौजूदा और पूर्व जनप्रतिनिधियों को छोड़कर जिन मुदकमों में आरोप-पत्र दाखिल हो चुके हैं, वह वापस लिए जायेंगे। प्रमुख सचिव प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की ओर से जारी इस शासनादेश में उल्लेख किया गया है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा इस संबंध में मुख्य सचिव को पत्र लिखा गया था। उसमें कोविड-19 प्रोटोकाल के उल्लंघन में दर्ज मुकदमों की समीक्षा की जाये, जिससे सामान्य नागरिकों को अनावश्यक अदालती कार्यवाही, न्यायालयों में लंबित फौजदारी मामलों को रोकने और महामारी की वजह से पैदा हुई इस अभूतपूर्व स्थिति से बचाया जा सका। पत्र में समीक्षा के बाद मुकदमे वापसी पर विचार का सुझाव दिया गया था, जिसे स्वीकार करते हुए प्रदेश सरकार ने यह प्रक्रिया आगे बढ़ाने का फैसला किया है। –आईएएनएस विकेटी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Iran-Israel War: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन जैसे हालात’, रात 8 बजे बंद होंगे बाजार-मॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान युद्ध (Iran-Israel War) के असर के बीच पाकिस्तान में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। बढ़ते ऊर्जा संकट और महंगाई...
spot_img

Latest Stories

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...

Iran-Israel War: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन जैसे हालात’, रात 8 बजे बंद होंगे बाजार-मॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान युद्ध (Iran-Israel War) के असर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵