back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi: आकाशवाणी पर आज से शुरू हो रहा है स्मृति ईरानी के साथ नई सोच नई कहानी शो

New Delhi: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी उद्यमिता, कौशल विकास, खेल, स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की सफलता की कहानियों के एक शो की मेजबानी करेंगी।

नई दिल्ली, हि.स.। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी उद्यमिता, कौशल विकास, खेल, स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की सफलता की कहानियों के एक शो की मेजबानी करेंगी। ‘नई सोच नई कहानी – ए रेडियो जर्नी विद स्मृति ईरानी’ नामक शो हर बुधवार को आकाशवाणी पर सुबह 9 से 10 बजे तक प्रसारित किया जाएगा।

आज से शुरु होगा शो

पहला शो आज दिल्ली में आकाशवाणी गोल्ड 100.1 मेगाहर्ट्ज पर प्रसारित किया जाएगा। इसे देशभर के आकाशवाणी स्टेशनों से भी प्रसारित किया जाएगा। यह शो न्यूजऑनएयर ऐप, आकाशवाणी वेबसाइट, आकाशवाणी यूट्यूब चैनल और इसके विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होगा।

महिला सशक्तीकरण के आधार पर होगा ये शो

यह शो सरकार की पहल की सहायता से महिलाओं के सशक्तीकरण की अविश्वसनीय कहानियों और भारत में महिलाओं के जीवन को आकार देने में उनकी भूमिका का जश्न मनाएगा। पहले शो में स्टार्ट-अप से जुड़ी महिलाएं और स्व-निर्मित व्यवसायी महिलाएं शामिल होंगी, जो अपनी सफलता की कहानियां साझा करेंगी और बताएंगी कि कैसे वे अपने प्रयासों में सरकारी पहल का लाभ उठा रही हैं। शो में केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे, जो विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभों तक पहुंचने के तरीके के बारे में बताएंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵