back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आवारा कुत्तों के मामले में सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी, कहा- दुर्भाग्यपूर्ण है, हमें समय बर्बाद करना पड़ रहा है

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आवारा कुत्तों के बढ़ते मामलों पर सुनवाई के दौरान देश के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कड़ी फटकार लगाई है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आवारा कुत्तों के बढ़ते मामलों पर सुनवाई के दौरान देश के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कड़ी फटकार लगाई। अदालत ने कहा कि यह “बहुत दुर्भाग्यपूर्ण” है कि उसे ऐसे मुद्दों पर समय बर्बाद करना पड़ रहा है, जिनका समाधान वर्षों पहले राज्य सरकारों और नगर निगमों को कर देना चाहिए था।

3 नवंबर को मुख्य सचिवों को कोर्ट में पेश होने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल और तेलंगाना को छोड़कर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को 3 नवंबर को अदालत में स्वयं उपस्थित होने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने डिजिटल माध्यम से पेश होने की अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने कहा कि अदालत ने 22 अगस्त को स्पष्ट आदेश दिया था कि सभी राज्य Animal Birth Control – ABC नियमों के तहत अपनी रिपोर्ट दाखिल करें, लेकिन 27 अक्टूबर तक सिर्फ पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और दिल्ली नगर निगम (MCD) ने ही हलफनामा दिया। जस्टिस नाथ ने कहा,“यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि अदालत को उन समस्याओं पर समय देना पड़ रहा है जिन्हें सरकारों को बहुत पहले सुलझा लेना चाहिए था। अदालत के आदेशों का कोई सम्मान नहीं दिख रहा।

आवारा कुत्तों से खतरे पर ऐक्शन

यह मामला सुप्रीम कोर्ट ने 28 जुलाई को स्वत: संज्ञान में लिया था, जब एक मीडिया रिपोर्ट में दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में बच्चों पर आवारा कुत्तों के हमले और रेबीज से मौत की घटनाओं का जिक्र किया गया था। कोर्ट ने तब सभी राज्यों को निर्देश दिया था कि वे बिहार सरकार ने विधानसभा चुनावों का हवाला देते हुए अपने मुख्य सचिव को छूट देने का अनुरोध किया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने यह मांग ठुकरा दी और कहा, “चुनाव आयोग इसका ध्यान रखेगा, चिंता न करें। मुख्य सचिव को अदालत में उपस्थित होना ही होगा। गौरतलब है कि बिहार में 6 और 11 नवंबर को चुनाव होंगे और 14 नवंबर को मतगणना होगी। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि आवारा कुत्तों के हमलों से जुड़ी खबरें विदेशों में भारत की छवि को नुकसान पहुंचा रही हैं। अदालत ने दोहराया कि संसद ने स्पष्ट रूप से ABC नियम बनाए हैं, जिनका देशभर में एक समान पालन होना चाहिए, लेकिन राज्य सरकारें अपने दायित्व से बच रही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि अब ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी मुख्य सचिवों को 3 नवंबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होकर यह बताना होगा कि 22 अगस्त के आदेश का पालन क्यों नहीं किया गया। अदालत ने चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

“मैं बौद्ध धर्म का पालन करता हूं, लेकिन इस्लाम, हिंदू, सिख…” रिटायरमेंट से पहले CJI गवई ने कही बड़ी बात

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई ने अपने रिटायरमेंट से पहले धर्म और आस्था पर अपनी सोच साझा की।...
spot_img

Latest Stories

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵