back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्पेशल हैण्डलूम एक्सपो: राजस्थानी परंपरागत प्रिंट की साड़ियां और परिधान बन रहे हैं आकर्षण का केन्द्र

जयपुर, 23 फरवरी (हि.स.)। राजस्थान सरकार के उद्योग विभाग द्वारा राजस्थान हाट पर आयोजित स्पेशल हैण्डलूम एक्सपो में राजस्थानी परंपरागत प्रिंट की साड़ियों और परिधानों का जादू सर चढ़ कर बोल रहा है। एक्सपो में आने वाली महिलाओं और युवतियों द्वारा राजस्थानी परंपरागत अजरख, बगरु, सांगानेरी, कोटा डोरिया, लहरियां, मोठड़ा प्रिंट की साड़ियां और परिधान खासा पसंद किए जा रहे हैं। उद्योग आयुक्त अर्चना सिंह ने एक्सपो में खरीदारी करने आई महिलाओं व युवतियों से फीड बैंक लेते हुए बताया कि राजस्थानी परंपरागत प्रिंट और डिजाइन के प्रति लोगों का आज भी लगाव और इनके प्रति उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार के उद्योग विभाग द्वारा भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के सहयोग से आयोजित स्पेशल हैण्डलूम एक्सपो में देश के कोने-कोने की बुनकर समितियों केे हैण्डलूम उत्पाद देखने, परखने और खरीदने का अवसर उपलब्ध हो रहा है। आयुक्त सिंह ने बताया कि कोरोना के दौर के बाद यह पहला अवसर है जब राजस्थान सरकार द्वारा देश व प्रदेश के बुनकरों व आम नागरिकों को साझा मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पन्द्रह दिवसीय एक्सपो के माध्यम से जयपुरवासियों को परंपरागत राजस्थानी प्रिंट के परिधानों के साथ ही अन्य प्रदेशों के बुनकरों के हाथ की जादूगरी से रुबरु होने का अवसर मिलेगा। उद्योग विभाग द्वारा आयोजित इस हैण्डलूम एक्सपो में राजस्थान हैण्डलूम डवलपमेंट कारपोरेशन द्वारा पांच स्टाॅलों में अजरख, बगरु, सांगानेरी, कोटा डोरिया, लहरियां, बंधेज, मोठडी, काॅटन शिल्क और मुगल प्रिंट के एक से एक डिजाइनदार कुर्ते, दुपट्टें, सलवार सूट, साड़ियां आदि बिक्री के लिए प्रदर्शित किए गए हैं वहीं अजरख, सांगानेरी, बगरु और मुगल प्रिंट के बेड कवर व ड्रेस मेटेरियल खासा पंसद किए जा रहे हैं। राजस्थान राज्य बुनकर संघ और राजस्थान लघु उद्योग निगम की स्टाॅलों पर भी राजस्थानी परंपरागत प्रिंट व डिजाइन को प्रमोट करने वाली साड़ियां, परिधान आदि प्रदर्शित व बिक्री किए जा रहे है। संयुक्त निदेशक उद्योग एसएस शाह ने बताया कि नेशनल हैण्डलूम एक्सपो का केन्द्र सरकार के वस्त्र मंत्रालय के सहयोग से आयोजन किया गया है और राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, गुजरात सहित कई प्रदेशों की बुनकर समितियां इस एक्सपो में अपने हैण्डलूम उत्पाद प्रदर्शित कर रही है। एक्सपो में उत्साहजनक रेस्पांस मिल रहा है। 19 फरवरी से जल महल के सामने स्थित राजस्थान सरकार के उद्योग विभाग के राजस्थान हाट पर चल रहा हैण्डलूम एक्सपो 4 मार्च तक चलेगा। राजस्थान हाट पर आयोजित स्पेशल हैण्डलूम एक्सपो में प्रवेश निःशुल्क है। हिन्दुस्थान समाचार/संदीप/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵