back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Nitish Kumar Statement: बिहार के गौरव और स्मिता के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं नीतीश कुमार: भाजपा महिला मोर्चा

Begusarai: CM नीतीश कुमार द्वारा सदन में दिए गए शर्मनाक बयान के विरोध में BJP के कार्यकर्ताओं व महिला मोर्चा द्वारा शहर के कैंटीन चौक पर CM का पुतला दहन एवं नारेबाजी के साथ विरोध किया गया।

बेगूसराय, हि.स.। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सदन में दिए गए शर्मनाक बयान के विरोध में बेगूसराय भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के कैंटीन चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन एवं नारेबाजी के साथ विरोध किया गया। मौके पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरोजिनी भारती ने कहा कि जिस प्रकार से मुख्यमंत्री सदन की गरिमा को तार-तार करने का काम कर रहे हैं। उससे ऐसा स्पष्ट है कि उनका मानसिक संतुलन बिगड़ता जा रहा है और वह आए दिन अपने उटपटांग हरकतों से बिहार के गौरव और स्मिता के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

CM नीतीश कुमार इस्तीफा दें

महिला मोर्चा महामंत्री अनुराधा झा ने कहा कि सदन में महिला विधायकों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए अलग-अलग से बयान केवल महिला समाज, बल्कि सभ्य समाज की आकांक्षा रखने वाले हर व्यक्ति की भावना को ठेस पहुंचा है। यदि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में थोड़ी सी भी नैतिकता शेष रही हो तो वे ऐसे शर्मनाक हरकत के लिए इस्तीफा दें।

महिला मोर्चा के महामंत्री चंदा चौहान ने कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने के हसीन सपने देख रहे हैं।दूसरी ओर उनके मानसिक संतुलन को संपूर्ण बिहारी नहीं बल्कि राष्ट्र देख रहा है कि वह किस प्रकार से चौथे पन का शिकार होकर अब बिहार एवं बिहारी के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने में जुटे हुए हैं।

मुख्यमंत्री का मानसिक दिवालियापन निकल कर सामने आ रहा है

जिला मंत्री संजन जयसवाल ने कहा कि सदन अथवा सदन के बाहर उनकी मानसिक स्थिति ऐसी है कि उन्हें स्वयं भी या पता नहीं रहता है कि उनके राज्य में क्या घटनाएं घटित हो रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि बिहार ने लंबे अरसे से ऐसा नकारा एवं निकम्मे मुख्यमंत्री को झेला है। जिससे बिहार की स्थिति दयनीय हो गई है। अब मुख्यमंत्री का मानसिक दिवालियापन निकल कर सामने आ रहा है।

कार्यकर्ता

वरिष्ठ नेता और सांसद प्रतिनिधि अमरेन्द्र कुमार अमर ने कहा कि सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा अमर्यादित लैंगिक संकेत और दरिद्र भाषा के प्रयोग के बाद देश भर में उबाल है। मौके पर पूजा कुमारी, सरिता कुमारी, सुधा देवी, अंजलि कुमारी, नेहा कुमारी, बेबी देवी, कृष्ण मोहन पप्पु, कुंदन भारती, मृत्युंजय वीरेश, सुमित सन्नी, आयुष ईश्वर एवं राजीव मेहता सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵