back to top
21.3 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

T20 वर्ल्ड कप 2026: नेट्स में बुमराह की यॉर्कर से गिरे ईशान किशन, लेकिन टीम इंडिया को राहत, संजू को मौका?

नामीबिया के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 मैच से पहले नेट्स में जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर ईशान किशन के पैर पर लगी, जिससे टीम इंडिया हल्की चिंता बढ़ गई। हालांकि चोट गंभीर नहीं है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय टीम के अभ्यास सत्र के दौरान एक पल के लिए खेमे में चिंता का माहौल बन गया। जब अरुण जेटली स्टेडियम में बुधवार शाम नेट्स के दौरान तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की सटीक यॉर्कर ईशान किशन के बाएं पैर पर लग गई, जिसके बाद वह दर्द से जमीन पर बैठ गए। हालांकि कुछ देर बाद राहत की खबर भी सामने आई।

भारतीय खिलाड़ी अभ्यास के लिए मैदान पर उतरे

शाम करीब 6 बजे भारतीय खिलाड़ी अभ्यास के लिए मैदान पर उतरे। हमेशा की तरह टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने पहले नेट्स संभाला और ईशान किशन सबसे पहले बल्लेबाजी के लिए आए। वह लय में नजर आ रहे थे और तेज गेंदबाजों के खिलाफ आत्मविश्वास से शॉट खेल रहे थे। तभी बुमराह की तेज और सटीक यॉर्कर उनके बाएं पैर पर जा लगी। गेंद लगते ही ईशान ने तुरंत बैट छोड़ दिया, पैड उतारे और पिच पर बैठ गए।

भारतीय टीम प्रबंधन के लिए यह चिंता की घड़ी

टीम के फिजियो ने तुरंत उनका परीक्षण किया। कुछ मिनटों तक मेडिकल स्टाफ ने बर्फ और प्राथमिक उपचार दिया। भारतीय टीम प्रबंधन के लिए यह चिंता की घड़ी थी, क्योंकि टीम पहले से ही एक ओपनर की तबीयत खराब होने और दूसरे बल्लेबाज की खराब फॉर्म से जूझ रही है। ऐसे में ईशान की चोट बड़ी समस्या बन सकती थी। लेकिन राहत की बात यह रही कि चोट गंभीर नहीं दिखी। कुछ देर बाद ईशान अपने पैरों पर खड़े हुए और हल्की बल्लेबाजी के बाद मैदान से बाहर चले गए।

जसप्रीत बुमराह अब पूरी फिटनेस में नजर आ रहे हैं

दूसरी ओर, जसप्रीत बुमराह ने लगातार दूसरे दिन जमकर गेंदबाजी अभ्यास किया। वह अमेरिका के खिलाफ पहले मैच में बीमारी के कारण नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब पूरी फिटनेस में नजर आ रहे हैं। नामीबिया के खिलाफ गुरुवार को होने वाले मुकाबले में उनका खेलना लगभग तय माना जा रहा है। बुमराह ने गेंदबाजी के अलावा कैचिंग ड्रिल में भी हिस्सा लिया, जो उनकी मैच फिटनेस की पुष्टि करता है।

संजू सैमसन की वापसी की संभावना भी मजबूत

इस बीच, संजू सैमसन की वापसी की संभावना भी मजबूत होती दिख रही है। अभिषेक शर्मा पेट के संक्रमण के कारण दो दिन अस्पताल में भर्ती रहे और बुधवार को उन्हें छुट्टी मिली, लेकिन पूरी तरह फिट होने में अभी समय लग सकता है। इसी कारण संजू सैमसन ने नेट्स में लंबा अभ्यास सत्र लिया। उन्होंने स्पिन और तेज गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक शॉट लगाए और चयन के लिए मजबूत दावा पेश किया।

वॉशिंगटन सुंदर ने ऑलराउंड अभ्यास किया

वॉशिंगटन सुंदर ने ऑलराउंड अभ्यास किया, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी लंबा नेट सत्र लिया। कुलदीप यादव और रिंकू सिंह भी पूरी तैयारी में नजर आए। स्टेडियम में डीडीसीए अधिकारियों की मौजूदगी रही और खिलाड़ियों के साथ सेल्फी का दौर भी चला।

भारत के लिए यह मुकाबला बेहद अहम

भारत और नामीबिया के बीच मुकाबला आज 12 फरवरी को शाम 7 बजे अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि, टीम इंडिया अपना पहला मैच जीत चुकी है, जबकि नामीबिया को शुरुआती मुकाबले में हार मिली थी। इस मैच के बाद 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज टक्कर होगी। सुपर-8 में जगह मजबूत करने के लिए भारत के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है।

Advertisementspot_img

Also Read:

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक बड़ी श्रृंखला है। यहां आधुनिक सुविधाओं से लैस कई ऐसे स्टेडियम हैं जहां से...
spot_img

Latest Stories

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...

Vastu Tips: सोमवार को करें ये वास्तु उपाय, भोलेनाथ की कृपा से बदलेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन भोलेनाथ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵