back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इक्कीस की रिलीज से पहले अभिषेक बच्चन का भांजे अगस्त्य नंदा के नाम भावुक संदेश, बोले-यह सिर्फ किरदार नहीं…

अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म इक्कीस की रिलीज से पहले मामा अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परमवीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल का किरदार निभाना गर्व और बड़ी जिम्मेदारी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमिताभ बच्चन के नाती और श्वेता बच्चन के बेटे अगस्त्य नंदा अपनी पहली फीचर फिल्म ‘इक्कीस’ के साथ बड़े पर्दे पर कदम रखने जा रहे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले परिवार से उन्हें लगातार समर्थन मिल रहा है। इस कड़ी में अब उनके मामा अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक भावुक और प्रेरणादायक पोस्ट शेयर कर अगस्त्य का हौसला बढ़ाया है।

सिर्फ मामा ही नहीं, बल्कि अगस्त्य की बहन नव्या नवेली नंदा ने भी भाई को सपोर्ट किया। नव्या ने विजय दिवस के मौके पर सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल को याद करते हुए लिखा कि उन्होंने कम उम्र में वो कर दिखाया, जो पूरी जिंदगी में बहुत कम लोग कर पाते हैं और यही सिखाया कि दुनिया बदलने के लिए उम्र कभी बाधा नहीं होती।

फिल्म ‘इक्कीस’ की बात करें तो यह 1971 के भारत-पाक युद्ध के वीर नायक सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की शौर्यगाथा पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है। अगस्त्य नंदा के साथ इसमें धर्मेंद्र, जयदीप अहलावत और सिमर भाटिया अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खास बात यह भी है कि ‘इक्कीस’ धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म बताई जा रही है। अभिनेता इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित थे और इसे बड़े पर्दे पर देखना चाहते थे, लेकिन रिलीज से पहले ही उनका निधन हो गया। ऐसे में यह फिल्म उनके प्रशंसकों के लिए भावनात्मक महत्व भी रखती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...