back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mobile Explodes in Flight: एयर इंडिया की फ्लाइट में फटा मोबाइल, उदयपुर में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Mobile explodes in flight: मोबाइल में ब्लास्ट की यह घटना एयर इंडिया की फ्लाइट 470 में हुई। इस फ्लाइट ने उदयपुर एयरपोर्ट से दोपहर एक बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी।

उदयपुर, हि.स./रफ्तार न्यूज डेस्क। उदयपुर में एयर इंडिया की फ्लाइट में एक यात्री के मोबाइल में ब्लास्ट हो जाने से हड़कंप मच गया। फ्लाइट की तत्काल इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। मोबाइल में ब्लास्ट की यह घटना एयर इंडिया की फ्लाइट 470 में हुई। इस फ्लाइट ने उदयपुर एयरपोर्ट से दोपहर एक बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही एक पैसेंजर की मोबाइल बैटरी में अचानक ब्लास्ट हो गया।

यात्री के मोबाइल में ब्लास्ट होने से यात्री घबरा गए। उसके बाद फ्लाइट की फिर से उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट के उदयपुर एयरपोर्ट पर लैडिंग करवाने के बाद उसमें से 3 से 4 पैसेंजर बाहर निकले। बताया जा रहा है कि उन यात्रियों ने फ्लाइट में उड़ान भरने से मना कर दिया। तकनीकी जांच के बाद फिर फ्लाइट को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। फ्लाइट में 140 पैसेंजर थे।

मामले में फिलहाल एयरपोर्ट ऑथोरिटी ने कोई अधिकृत बयान जारी नहीं किया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

JDU नेता केसी त्यागी ने Air India को लगाई जमकर फटकार, अतिरिक्त किराया वापसी की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों रद्द होने और अन्य कंपनियों द्वारा मनमाना किराया वसूले जाने के बाद जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...