back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोकीन तस्करी कांड : कोलकाता पुलिस ने भाजपा नेता राकेश सिंह को गिरफ्तार किया

कोलकाता, 23 फरवरी (हि. स.)। महानगर कोलकाता में ड्रग्स तस्करी से संबंधित एक मामले में भाजपा नेता राकेश सिंह को गिरफ्तार किया गया है। हाल ही में कोकीन के साथ भाजपा महिला नेता पामेला गोस्वामी की गिरफ्तारी के बाद आगे जांच कर रही कोलकाता पुलिस की टीम ने भाजपा नेता राकेश सिंह को उनके घर की मैराथन तलाशी के बाद गिरफ्तार कर लिया । उन्हें मंगलवार रात पूर्व बर्दवान के गलसी से गिरफ्तार किया गया है। दरअसल पिछले सप्ताह भाजपा नेत्री पामेला गोस्वामी को 10 लाख रुपये के कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया था। पुलिस पूछताछ में उसने दावा किया था कि बंगाल भाजपा प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के करीबी माने जाने वाले अलीपुर के दबंग भाजपा नेता राकेश सिंह ने उन्हें फंसाया है। सोमवार को पुलिस ने धारा 160 के तहत राकेश को नोटिस भेजकर मंगलवार शाम चार बजे तक पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा था। हालांकि इसके जवाब में राकेश ने कोलकाता पुलिस को ई-मेल भेजकर 26 फरवरी तक का समय मांगा था और कलकत्ता उच्च न्यायालय में याचिका लगाकर पुलिस को समन को रद्द करने की मांग की थी। बहरहाल कोर्ट ने मंगलवार को ही मामले की सुनवाई की और राकेश सिंह की याचिका को खारिज कर स्पष्ट कर दिया कि पुलिस का समन कानून के मुताबिक जायज है। इधर मामला खारिज होने के बाद कोलकाता पुलिस की टीम भारी संख्या में राकेश सिंह के आवास पर पहुंच गई और उनके घर को चारों तरफ से घेर लिया गया । दूसरी ओर सिंह दूसरे रास्ते से घर से निकलकर फरार हो गए थे और उनके बेटे साहिब ने कोलकाता पुलिसकर्मियों को घर में प्रवेश करने से यह कहते हुए रोक दिया था कि पुलिस के पास कथित तौर पर सर्च वारंट नहीं था। उधरषपुलिस भी डटी रही और स्पष्ट कर दिया कि सरकारी काम में बाधा देने वालों के खिलाफ ठोस कानूनी कार्रवाई होगी। आखिरकार दो घंटे की टाल-मटोल के बाद पुलिस राकेश सिंह के घर में प्रवेश कर सकी और तलाशी अभियान शुरु किया। शाम 7:30 बजे तक जांच पड़ताल के बाद राकेश सिंह के दोनों बेटों को भी हिरासत में ले लिया गया। इधर फरार हो चुके राकेश के मोबाइल को टावर डंपिंग टेक्नोलॉजी के जरिए सर्विलांस पर लगाकर रखा गया था। रास्ते भर के सीसीटीवी फुटेज की लाइव निगरानी की जा रही थी। आखिरकार रात 9 बजे के करीब राकेश को पूर्व बर्दवान के गलसी से धर दबोचा गया। कोलकाता पुलिस सूत्रों ने बताया है कि बुधवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि राकेश सिंह के घर तलाशी में किसी तरह का कोई मादक पदार्थ बरामद नहीं हुआ है। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/गंगा/मधुप

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵