back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में बीटिंग रिट्रीट रिहर्सल आज, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जाम से बचना है तो चुनें ये रास्ते

दिल्ली में आज बीटिंग रिट्रीट समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल के चलते ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह रिहर्सल विजय चौक पर आयोजित होगी, जिसके कारण दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने Advisory जारी की है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में 27 जनवरी 2026 को बीटिंग रिट्रीट समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल के चलते ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह रिहर्सल विजय चौक पर आयोजित होगी, जिसके कारण दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने Traffic Advisory जारी की है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, आज शाम 4 बजे से 6 बजे तक विजय चौक और उसके आसपास के कई प्रमुख मार्गों पर आम वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था और कार्यक्रम की सुचारु तैयारी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

इन रास्तों पर रहेगा ज्यादा असर

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि विजय चौक, रायसीना रोड (कृषि भवन से विजय चौक की ओर), कर्तव्य पथ (विजय चौक से रफी मार्ग क्रॉसिंग तक), दारा शिकोह रोड, कृष्णा मेनन मार्ग और सुनेहरी मस्जिद क्षेत्र से विजय चौक की ओर जाने वाले रास्ते इस दौरान प्रभावित रहेंगे। जाम से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की है। यात्री रिंग रोड, रिज रोड, अरबिंदो मार्ग, सफदरजंग रोड से कमाल अतातुर्क मार्ग, रानी झांसी रोड और मिंटो रोड के जरिए अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।

यात्रा पहले से प्लान करें

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि लोग घर से निकलने से पहले अपनी यात्रा की योजना बनाएं और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें। प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जो यात्रियों की मदद करेंगे। इसके अलावा, रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट के लिए लोग दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म देख सकते हैं। किसी भी तरह की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1095 या 011-25844444 पर संपर्क किया जा सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से धैर्य बनाए रखने और नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि रिहर्सल के दौरान किसी को असुविधा न हो।

Advertisementspot_img

Also Read:

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले हजारों परिवारों के लिए बड़ी राहत की खबर है। Delhi Development Authority (डीडीए) और दिल्ली...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...