back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

2026 की सबसे प्रतीक्षित फिल्म में 60 साल के ये एक्‍टर करेंगे धमाकेदार एक्शन, बेटी संग आएंगे नजर

साल 2026 की सबसे प्रतीक्षित भारतीय फिल्मों की लिस्ट में इस बॉलीवुड एक्‍टर की फिल्‍म को लेकर उत्‍साह देखने को मिल रहा है। जिसमें वे पहली बार अपनी बेटी के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । साल 2026 में कई बड़ी फिल्मों की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच IMDb ने मोस्ट एंटीसिपेटेड भारतीय फिल्मों की लिस्ट जारी की है, जिसमें 20 फिल्में शामिल हैं और ये पांच अलग-अलग भाषाओं में बनाई गई हैं। हालांकि हाल ही में ‘टॉक्सिक’ और ‘जन नायकन’ जैसी फिल्मों की चर्चा जोरों पर है, लेकिन इस लिस्ट में शीर्ष स्थान किसी और का है। बॉलीवुड के असली ‘किंग’ शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ साल की सबसे प्रतीक्षित फिल्म बन गई है।

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करेंगे। खास बात यह है कि फिल्म में वह पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इसके अलावा दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ और जयदीप अहलावत जैसे सितारे भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज का इंतजार पिछले दो साल से हो रहा है और अब फैंस इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

‘किंग’ ने ‘रामायण पार्ट 1’ को पीछे छोड़ा

शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ ने IMDb की मोस्ट एंटीसिपेटेड लिस्ट में नितेश तिवारी की ‘रामायण: पार्ट 1’ को पीछे छोड़ दिया है, जो इस सूची में दूसरे नंबर पर है। वहीं, थलपति विजय की हालिया फिल्म ‘जन नायकन’ भी टॉप 3 में जगह बनाने में कामयाब रही। फिलहाल यह फिल्म सेंसर बोर्ड (CBFC) के सर्टिफिकेट विवाद को लेकर सुर्खियों में है, लेकिन इसके बावजूद फैंस की उत्सुकता कम नहीं हुई है।

आईएमडीबी लिस्ट में साउथ फिल्मों का दबदबा

आईएमडीबी की मोस्ट एंटीसिपेटेड भारतीय फिल्मों की लिस्ट में इस साल साउथ फिल्मों का जबरदस्त दबदबा देखने को मिला है। प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ इस सूची में चौथे नंबर पर है, जबकि यश की ‘टॉक्सिक’ उसके ठीक पीछे पाई जाती है। इसके अलावा, सलमान खान की वॉर फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ छठे नंबर पर है। सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने भी टॉप 10 में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसी लिस्ट में आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ भी शामिल है, जो दर्शकों के उत्साह को और बढ़ा रही है।

25 करोड़ मासिक विजिटर्स की पसंद पर बनी लिस्ट

IMDb इंडिया के अनुसार, यह मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट किसी सर्वेक्षण पर आधारित नहीं है, बल्कि दुनियाभर के 25 करोड़ से अधिक मासिक विजिटर्स की पसंद पर तैयार की गई है। यानी लोगों ने IMDb पर किन फिल्मों के पेज सबसे ज्यादा देखे, उसी आधार पर रैंकिंग तय हुई है। इस लिस्ट में कुल 20 फिल्में शामिल हैं, जिनमें 10 हिंदी फिल्में, 5 तेलुगु, 3 तमिल, 1 मलयालम और 1 कन्नड़ फिल्म शामिल हैं। इसके अलावा कई बड़े सितारों का इस लिस्ट में डबल धमाका देखने को मिल रहा है।

मोस्ट अवेटेड लिस्ट में कई सितारों का डबल धमाका

IMDb की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट में कई सितारों की दो-दो फिल्में शामिल हैं। नयनतारा की ‘टॉक्सिक’ और ‘पैट्रियट’, यश की ‘रामायण पार्ट 1’ और ‘टॉक्सिक’, सनी देओल की ‘रामायण पार्ट 1’ और ‘बॉर्डर 2’, प्रभास की ‘स्पिरिट’ और ‘फौजी’, रणबीर कपूर की ‘रामायण पार्ट 1’ और ‘लव एंड वॉर’, आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ और ‘लव एंड वॉर’, तृप्ति डिमरी की ‘स्पिरिट’ और ‘ओ रोमियो’ जैसी फिल्मों के साथ यह ट्रेंड दिख रहा है। यह साफ संकेत है कि इन स्टार्स और उनकी आगामी फिल्मों को दर्शक लेकर बेहद उत्साहित हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...