back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

LIC की दो नई पॉलिसी, बीमा कवर के साथ लंबी अवधि की बचत, मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का लाभ

LIC ने दो नई पॉलिसियां लॉन्च की हैं, जो मजबूत बीमा सुरक्षा के साथ लंबी अवधि की बचत और उच्च कवरेज प्रदान करती हैं। आइए जानते हैं इन दो पॉलिसियों के बारे में।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । अगर आप ऐसी पॉलिसी ढूंढ रहे हैं जो आपको मजबूत बीमा सुरक्षा के साथ-साथ लंबी अवधि की बचत भी प्रदान करे, तो LIC ने आपके लिए दो नई योजनाएं पेश की हैं। देश की विश्वसनीय बीमा कंपनी ने ‘LIC प्रोटेक्शन प्लस’ और ‘LIC बीमा कवच’ नामक दो पॉलिसियां लॉन्च की हैं। इन योजनाओं में बीमाधारकों को बड़े बीमा कवर, आकर्षक सेविंग लाभ और अधिकतम 2 करोड़ रुपये तक का सम एश्योर्ड मिलने की सुविधा उपलब्ध होगी। LIC का कहना है कि ये दोनों प्लान खासतौर पर उन व्यक्तियों के लिए तैयार किए गए हैं, जो भविष्य की अनिश्चित परिस्थितियों से सुरक्षा के साथ-साथ मजबूत वित्तीय आधार बनाना चाहते हैं।

LIC प्रोटेक्शन प्लस

LIC प्रोटेक्शन प्लस उन लोगों के लिए एक उपयुक्त योजना है जो बीमा कवर के साथ निवेश का फायदा भी चाहते हैं। यह एक यूनिट-लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (ULIP) है, जिसमें आपकी रकम मार्केट से जुड़ी होती है और पारंपरिक पॉलिसियों की तुलना में बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना रहती है। इसकी प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं:-

– 18 से 65 वर्ष तक का कोई भी व्यक्ति इस पॉलिसी को ले सकता है।

– पॉलिसी अवधि का विकल्प: 10, 15, 20 या 25 वर्ष।

– प्रीमियम भुगतान अवधि: 5, 7, 10 या 15 वर्ष।

– सम एश्योर्ड: सालाना प्रीमियम का 5 से 7 गुना।

– जरूरत पड़ने पर टॉप-अप प्रीमियम जमा करने की सुविधा।

– पॉलिसीधारक अपनी पसंद के अनुसार निवेश फंड चुन सकता है।

– 5 साल पूरे होने के बाद पार्शियल विदड्रॉल की सुविधा उपलब्ध।

– मेच्योरिटी पर पूरी फंड वैल्यू वापस मिलती है।

– पॉलिसीधारक की मृत्यु पर नॉमिनी को सम एश्योर्ड + फंड वैल्यू प्रदान की जाती है।

LIC बीमा कवच

LIC बीमा कवच एक शुद्ध टर्म इंश्योरेंस प्लान है, जिसमें कोई सेविंग या निवेश हिस्सा शामिल नहीं होता। यह पूरी तरह जीवन सुरक्षा पर आधारित योजना है, जहां कम प्रीमियम में बड़ा कवरेज मिलता है। यह नॉन-लिंक्ड और नॉन-पार्टिसिपेटिंग पॉलिसी है, यानी मार्केट जोखिम या बोनस का इसमें कोई रोल नहीं होता। इसके मुख्य फीचर्स इस प्रकार हैं:-

– 18 से 65 वर्ष तक का कोई भी व्यक्ति इस प्लान को ले सकता है।

– सुरक्षा का दायरा अधिकतम 100 वर्ष की आयु तक बढ़ाया जा सकता है।

– न्यूनतम सम एश्योर्ड 2 करोड़ रुपये से शुरू होता है।

– ग्राहक लेवल सम एश्योर्ड या इंक्रीजिंग सम एश्योर्ड में से अपनी जरूरत के अनुसार विकल्प चुन सकते हैं।

– प्रीमियम भुगतान के लिए तीन विकल्प-सिंगल प्रीमियम, लिमिटेड पे और रेगुलर पे उपलब्ध।

– पॉलिसी अवधि 10, 15, 20 साल या उससे अधिक अवधि के लिए चुनी जा सकती है।

किसके लिए फायदेमंद हैं LIC की ये दो स्कीमें? 

-LIC के अनुसार ये दोनों नई योजनाएं खासतौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं, जो आने वाले समय के लिए मजबूत लॉन्ग-टर्म सेविंग बनाना चाहते हैं। 

– अपने परिवार को बड़े वित्तीय सुरक्षा कवच के तहत सुरक्षित रखना चाहते हैं। 

– मार्केट-लिंक्ड रिटर्न के जरिए बेहतर ग्रोथ पाना चाहते हैं। 

– कम प्रीमियम देकर 2 करोड़ रुपये तक का हाई कवरेज हासिल करना चाहते हैं। 

Advertisementspot_img

Also Read:

बीच में इंश्योरेंस पॉलिसी छोड़ी तो होगा बड़ा नुकसान! फैसला लेने से पहले जान लें पूरा सच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बीच में इंश्योरेंस पॉलिसी छोड़ना आसान फैसला नहीं है, क्योंकि इसका सीधा असर आपकी जेब और भविष्य की सुरक्षा दोनों पर...
spot_img

Latest Stories

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 8वें दिन भी फिल्म ने दिखाया जलवा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

Share Market Today: शेयर बाजार में गिरावट के साथ हुई शुरुआत, Sensex 389 अंक टूटा, Nifty भी 132 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राम नवमी की छुट्टी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵