back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बाइक की डिक्की तोड़ तीन लाख रुपये ले उड़े चोर

दुमका, 23 फरवरी(हि. स.)। हंसडीहा थाना क्षेत्र स्थित एसबीआई शाखा हंसडीहा के सामने से मंगलवार को बाइक की डिक्की खोल तीन लाख रुपये लेकर रफूचक्कर होने में कामयाब हो गये। पूरी घटना बैंक के सामने लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। घटना के बारे में पीड़ित व्यक्ति अशोक भगत ने बताया कि हंसडीहा स्थित एसबीआई बैंक पैसा निकालने अपने बाइक से गये थे। तीन लाख रुपये केश लेने के बाद उस पैसे को एक बैग में रखकर वो बैंक से नीचे उतरे और अपने बाइक की डिक्की खोल पैसे भरा बैग डिक्की में रखकर डिक्की को बंद कर दिया। उसके बाद वो बाइक लेकर घर के लिये निकल पड़े जैसे ही वो घर पहुंचे और डिक्की से पैसा निकालना चाहा तो देखा कि बाइक की डिक्की खुली हुई है और डिक्की में पैसे से भरे बैग भी नहीं है। ये देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गयी। फिर उन्होंने घटना की जानकारी हंसडीहा पुलिस को दी। सूचना मिलने के तुरन्त बाद प्रभारी थाना प्रभारी उत्तम पासवान, एएसआई मनोज सिंह पुलिस बल के साथ बैंक पहुंच जांच शुरू कर दी। हिंदुस्थान समाचार/नीरज

Advertisementspot_img

Also Read:

रुपए में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले पहली बार 90 के पार पहुंचा, जानिए क्‍या है कारण ?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मई में जब डॉलर के मुकाबले रुपये का स्तर 83 तक आया था, तो उम्मीद थी कि यह...
spot_img

Latest Stories

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

लक्ष्मी जी को चढ़ाएं चावल से बनी खीर, जानिए क्या है इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा की पूजा हो...

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵