back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vande Bharat: PM मोदी ने भोपाल में पांच वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, यात्रियों से भी की मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी सुबह 10ः30 बजे वायुसेना के विशेष विमान से भोपाल के राजाभोज विमानतल पहुंचे। यहां राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनकी अगवानी की।

भोपाल, रप्तार न्यूज डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश प्रवास के दौरान राजधानी भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से पांच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रानी कमलापति स्टेशन से इंदौर एवं जबलपुर के लिए एक साथ दो वंदे भारत ट्रेनें रवाना हुईं। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने तीन अन्य वंदे भारत ट्रेनों को भी वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

शिवराज सिंह ने किया स्वागत

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी सुबह 10ः30 बजे वायुसेना के विशेष विमान से भोपाल के राजाभोज विमानतल पहुंचे। यहां राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने उनकी अगवानी की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी सड़क मार्ग से रानी कमलापति स्टेशन पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी के साथ रेल मंत्री अश्विन वैष्णव भी मौजूद रहे।

वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री मोदी रानी कमलापति स्टेशन पर लोगों का अभिवादन करने के बाद सबसे पहले वंदे भारत एक्सप्रेस के भीतर गए और उन विद्यार्थियों से मिले, जो नई शुरू होने वाली वंदे भारत ट्रेन में यात्रा करेंगे। ट्रेन में सागर पब्लिक स्कूल और दूसरे स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री को अपने हाथ से बनाई पेंटिंग और स्केच गिफ्ट किए। प्रधानमंत्री को अपने बीच पाकर स्टेशन पर मौजूद लोग खुश नजर आए। प्रधानमंत्री स्कूली बच्चों और क्रू मेंबर्स से बात करने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस से बाहर आए। इसके बाद उन्होंने हरी झंडी दिखाकर वंदे भारत ट्रेनों को रवाना किया।

Advertisementspot_img

Also Read:

असम में PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- शाही परिवार की हार की लगेगी सेंचुरी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक माहौल तेज हो गया है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने बरपेटा...
spot_img

Latest Stories

Share Market Today: खुलते ही दौड़ा शेयर बाजार, Sensex 2674 अंक चढ़कर खुला, Nifty भी मजबूत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव...

Gold Petrol-Diesel Price Today: सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या पेट्रोल-डीजल भी होंगे सस्ते? जानिए सोने-चांदी का ताजा हाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की...

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵