back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एंटरटेनमेंट का नया धमाका समने आई ‘द 50’ सेट की पहली झलक, नियम और कानून जानकार हैरान हो जाएंगे आप

रियलिटी शो ‘द 50’ के नए प्रोमो ने खेल के नियमों, शेर की रहस्यमयी ताकत और हाई-वोल्टेज ड्रामा की झलक दिखाकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रियलिटी शो ‘द 50’ का एक और धमाकेदार प्रोमो सामने आ चुका है, जिसने दर्शकों के बीच उत्सुकता को चरम पर पहुंचा दिया है। इस प्रोमो में शो के नियम-कानून, खेल की संरचना और शेर की रहस्यमयी भूमिका को पहली बार विस्तार से दिखाया गया है। इससे पहले दर्शकों को शो के भव्य, महलनुमा सेट की झलक मिल चुकी थी, और अब नए प्रोमो में यह साफ हो गया है कि यह शो सिर्फ टास्क या लड़ाइयों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यहां रणनीति, माइंड गेम और सत्ता की जंग देखने को मिलेगी।

एक ही नियम—कोई नियम नहीं!

नए प्रोमो की शुरुआत एक दिलचस्प एलान से होती है-

यहां का बस एक ही नियम होगा कि यहां कोई नियम नहीं होंगे।

यही लाइन शो की आत्मा को परिभाषित करती है। ‘द 50’ में कंटेस्टेंट्स को खुली रणनीति अपनाने की आज़ादी होगी, लेकिन हर कदम पर उन पर शेर की नज़र बनी रहेगी। घर के कोने-कोने में शेर की तस्वीरें और प्रतीक मौजूद हैं, जो पावर, रहस्य और मानसिक दबाव का माहौल बनाते हैं।

शेर की भूमिका: बिग बॉस से अलग लेकिन उतनी ही खतरनाक

बिग बॉस की तरह ही, ‘द 50’ में भी एक केंद्रीय शक्ति होगी-शेर। फर्क सिर्फ इतना है कि शेर केवल निगरानी नहीं करेगा, बल्कि खेल की दिशा भी तय करेगा। प्रोमो के मुताबिक, शो के दो मुख्य स्तंभ होंगे ड्रामा और हंगामा। यानी गठबंधन टूटेंगे, दोस्त दुश्मन बनेंगे और हर दिन नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा।

अखाड़ा और क्रेज़ी गेम्स: जहां बदलेगा खेल

घर के बीचों-बीच बना अखाड़ा शो का सबसे अहम हिस्सा है। यहीं कंटेस्टेंट्स अलग-अलग टास्क और गेम्स में उतरेंगे, जिनका मकसद सिर्फ जीत नहीं, बल्कि रणनीतिक बढ़त हासिल करना होगा। आंगन में शेर खुद इन “क्रेज़ी गेम्स” की जानकारी देगा और बताएगा कि किस खेल में किसे फायदा या नुकसान हो सकता है। यह फॉर्मेट शो को पारंपरिक रियलिटी शोज़ से बिल्कुल अलग बनाता है।

मांद: जहां होंगे सबसे बड़े फैसले

‘द 50’ का सबसे रहस्यमयी हिस्सा है मांद एक खास कमरा, जहां कंटेस्टेंट्स को शेर से आमने-सामने बातचीत करने का मौका मिलेगा। माना जा रहा है कि यहीं से गेम के सबसे बड़े फैसले, मोड़ और साजिशें जन्म लेंगी। यह कमरा शो में मनोवैज्ञानिक दबाव और रणनीति की एक नई परत जोड़ता है।

रिलीज़ डेट और टाइम: जानिए कब और कहां देखें

‘द 50’ का प्रीमियर 1 फरवरी 2026 को होने जा रहा है।

Jio Hotstar पर: रात 9 बजे

कलर्स टीवी पर: रात 10:30 बजे

डिजिटल और टीवी दोनों प्लेटफॉर्म्स पर अलग-अलग टाइम स्लॉट रखने से शो को बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचाने की रणनीति साफ नजर आती है।

कन्फर्म्ड कंटेस्टेंट्स: सितारों की लंबी फेहरिस्त

शो में टीवी, फिल्म और सोशल मीडिया की दुनिया के कई बड़े चेहरे नजर आएंगे। कन्फर्म्ड कंटेस्टेंट्स में शामिल हैं-

करण पटेल, मोनालिसा, विक्रांत सिंह राजपूत, शाइनी दोशी, सोशल मीडिया स्टार फैसल शेख (फैसु) और रियलिटी क्वीन दिव्या अग्रवाल। इनके अलावा दुष्यंत कुकरेजा, रुद्र राणा, अहमद अल मरज़ूकी और उर्वशी ढोलकिया जैसे नाम भी शो में दम भरते दिखेंगे। सूत्रों के मुताबिक निकिता भामिदीपति और श्रुतिका अर्जुन भी शो का हिस्सा हो सकती हैं, हालांकि उनकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

‘द 50’ सिर्फ एक रियलिटी शो नहीं, बल्कि पावर, रणनीति और मानसिक खेल का मैदान बनने जा रहा है। शेर की मौजूदगी, नियमों की आज़ादी और दमदार कंटेस्टेंट्स इसे 2026 का सबसे चर्चित शो बना सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

The 50 शो से बाहर आने के बाद दिव्या अग्रवाल ने किया कई खुलासा, पति के साथ सेपरेट की बात पर तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रियलिटी शो 'द 50' अभी भी चल रहा है दर्शक इसे देखना पसंद कर रहे हैं और इसे देख भी...
spot_img

Latest Stories

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...