नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। वनडे सीरीज के बाद अब भारत और न्यूजीलैंड की टीमें टी20 इंटरनेशनल सीरीज में आमने-सामने होने जा रही हैं। पांच मैचों की इस टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज शाम 7 बजे से खेला जाएगा। मैच शुरू होने का समय जानना बेहद जरूरी है, क्योंकि जरा सी चूक में पूरा मुकाबला मिस हो सकता है।
T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले आखिरी बड़ी परीक्षा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली यह टी20 सीरीज T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले दोनों टीमों की आखिरी टी20 सीरीज है। ऐसे में दोनों टीमें अपने बेस्ट कॉम्बिनेशन और खिलाड़ियों को आजमाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। इस सीरीज को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
पहला टी20 मुकाबला नागपुर में
भारत बनाम न्यूजीलैंड का पहला टी20 मुकाबला नागपुर में खेला जाएगा। टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी नागपुर पहुंच चुके हैं और मैच से पहले जमकर अभ्यास कर रहे हैं। इस सीरीज में एक बार फिर सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे।
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला T20I कितने बजे शुरू होगा?
अगर आप यह मुकाबला लाइव देखना चाहते हैं तो समय जरूर नोट कर लें मैच शाम को ठीक 7:00 बजे शुरू हो जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस होगा, जब दोनों कप्तान मैदान के बीच में नजर आएंगे। सात बजे पहली बॉल फेंक दी जाएगी। अगर पूरे 20 ओवर का मुकाबला हुआ तो ये रात 11 बजे तक चल सकता है। न्यूजीलैंड की जिस तरह की टीम है उससे लगता है कि मैच कांटे का होगा और जो टीम उस दिन बेहतर प्रदर्शन करेगी, वही जीत दर्ज करने में सफल होगी। जैसे ही घड़ी में 7 बजे होंगे, पहली गेंद फेंक दी जाएगी।
न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भारत की T20I टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर (पहले तीन मैच), अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, ईशान किशन, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, तिलक वर्मा।
भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की T20I टीम
मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फाउल्क्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम रॉबिन्सन, ईश सोढ़ी, क्रिस्टियन क्लार्क।





