back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

12 साल में 8 बार तबादला…अनुज चौधरी पर FIR का आदेश देने वाले संभल के CJM विभांशु सुधीर का ट्रांसफर

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) विभांशु सुधीर का तबादला कर दिया गया है। उन्हें अब सीनियर सिविल जज (सिविल डिवीजन) के पद पर सुल्तानपुर भेजा गया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल जिले के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) विभांशु सुधीर का तबादला कर दिया गया है। उन्हें अब सीनियर सिविल जज (सिविल डिवीजन) के पद पर सुल्तानपुर भेजा गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा 14 जजों के तबादले की सूची जारी की गई, जिसमें उनका नाम प्रमुख रूप से शामिल रहा। संभल में उनके स्थान पर चंदौसी कोर्ट के सीनियर सिविल जज आदित्य सिंह को नया CJM नियुक्त किया गया है।

FIR के आदेश के बाद आए थे चर्चा में

CJM विभांशु सुधीर उस वक्त सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने तत्कालीन सीओ संभल अनुज चौधरी समेत 20 पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया था। यह आदेश नवंबर 2024 में हुई संभल हिंसा से जुड़े एक मामले में दिया गया था। यह मामला यामीन नाम के व्यक्ति की याचिका पर आधारित था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उनके बेटे आलम को पुलिस फायरिंग में गोली लगी थी। संभल जिले में नवंबर 2024 में हिंसा हुई थी। इसी घटना से जुड़े मामले में कोर्ट ने संज्ञान लिया।

याचिकाकर्ता यामीन ने 6 फरवरी 2025 को CJM कोर्ट में याचिका दायर की थी। उन्होंने बताया कि उनका 24 वर्षीय बेटा आलम 24 नवंबर 2024 को घर से रस्क (टोस्ट) बेचने निकला था। आरोप है कि शाही जामा मस्जिद इलाके में पुलिस ने बिना उकसावे के फायरिंग की, जिसमें आलम घायल हो गया। याचिका में यह भी कहा गया कि पुलिस ने न तो सही जांच की और न ही समय पर इलाज की व्यवस्था की।

 12 साल में 8 बार तबादला

विभांशु सुधीर के करियर की बात करें तो 12 साल की सेवा में उनका यह आठवां तबादला है। इससे पहले भी वे कई जिलों में काम कर चुके हैं। ऐसे में उनका ट्रांसफर कोई नई बात नहीं मानी जा रही, लेकिन FIR आदेश के बाद यह तबादला चर्चा का विषय बन गया है।

कौन हैं विभांशु सुधीर?

विभांशु सुधीर मूलरूप से उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले हैं। उनका जन्म 20 अगस्त साल 1990 को हुआ था। उन्होंने साल 2004 में अपना हाईस्कूल पूरा किया था। इसके बाद 2011 में एलएलबी कंप्लीट की थी। विभांशु को साल 2013 में पहली बार सुल्तानपुर में पोस्टिंग मिली थी। यहां वे एडिशनल सिविल जज के तौर पर अपॉइंट हुए थे। उन्होंने अब तक यूपी के कई जिलों में काम किया है। इनमें एटा, मुरादाबाद, चंदौली, गाजियाबाद, ललितपुर, आगरा, संभल जैसे जिले शामिल हैं। इस समय वे सीजेएम हैं। वे अब तक संभल में ही अपना काम कर रहे थे। हालांकि अब विभांशु सुधीर को सीनियर सिविल डिवीजन जज के पद पर सुल्तानपुर भेजा गया हैं। वहीं चंदौसी कोर्ट के सीनियर डिवीजन सिविल जज आदित्य सिंह को संभल का नया CJM नियुक्त किया गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘ईरान के लिए इतना दर्द है तो वहीं चले जाओ…’ संभल के CO की चेतावनी पर भड़के कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के Sambhal जिले में त्योहारों से पहले प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीस कमेटी की बैठक...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...