back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP School Timing Update: सर्दी के चलते बदला स्कूलों का समय, जानिए अब किस वक्त से होंगी 12वीं तक की कक्षाएं

घने कोहरे और सर्दी के चलते गौतम बुद्ध नगर में नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों का समय बदला, अब सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक लगेंगी कक्षाएं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी को देखते हुए नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के सभी विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अब सभी बोर्डों से संबद्ध स्कूल सोमवार 19 जनवरी से अग्रिम आदेश तक सुबह 10.00 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक संचालित होंगे।

सभी बोर्डों पर लागू होगा आदेश

बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि यह फैसला सर्दी के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। यह आदेश जिले के सभी परिषदीय, अशासकीय और राजकीय विद्यालयों के साथ-साथ CBSE, ICSE, IB, यूपी बोर्ड समेत सभी मान्यता प्राप्त बोर्डों के स्कूलों पर लागू होगा।

स्कूलों की लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यूपी में अचानक बदला मौसम का मिजाज

उत्तर प्रदेश पहले ही कड़ाके की ठंड की चपेट में था, इसी बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। सोमवार 19 जनवरी की सुबह लखनऊ और बाराबंकी समेत कई शहरों में बारिश हुई, जबकि अलीगढ़ में ओले पड़ने की खबर है। पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश में साफ दिखाई दे रहा है।

कई जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 20 जनवरी के बाद प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है। फिलहाल कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

मौसम विभाग ने बताया कि बीते कुछ दिनों से रात के तापमान में गिरावट थमी है और कई जगहों पर हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि हरदोई, अमेठी, अयोध्या और बाराबंकी जैसे मध्यवर्ती जिलों में अब भी शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।

शीतलहर से जल्द मिल सकती है राहत

अनुमान है कि अगले दो दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है, जिससे शीतलहर से कुछ राहत मिलेगी। वहीं, 20 जनवरी के बाद घने से बहुत घना कोहरा भी धीरे-धीरे कम होने लगेगा और दृश्यता में सुधार होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

होली से पहले यूपी कर्मचारियों में खुशी की लहर, योगी सरकार ने फरवरी वेतन 28 फरवरी को देने का आदेश जारी किया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । उत्तर प्रदेश में होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...