back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सरकारी कर्मचारियों को एक ही जगह मिलेगा ₹2 करोड़ तक का इंश्योरेंस, सस्ते लोन और बैंकिंग के सभी फायदे, जनिए कैसे

केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के लिए कम्पोजिट सैलरी अकाउंट पैकेज लॉन्च किया, जिसमें बैंकिंग, इंश्योरेंस और कार्ड सुविधाएं एक ही अकाउंट में उपलब्ध होंगी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए कम्पोजिट सैलरी अकाउंट पैकेज लॉन्च कर दिया गया है, जो बैंकिंग, इंश्योरेंस और कार्ड सुविधाओं का एक ही जगह पर कॉम्प्रीहेंसिव समाधान पेश करता है। इस पैकेज को डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज (DFS) ने लॉन्च किया है और इसका उद्देश्य कर्मचारियों की वित्तीय भलाई और सामाजिक सुरक्षा को बढ़ाना है।

बैंकिंग सुविधाओं के साथ साथ इंश्योरेंस की सुविधा

वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग (DFS) ने पब्लिक सेक्टर बैंकों को यह निर्देश दिया है कि वे इस पैकेज के माध्यम से कर्मचारियों को बेहतर बैंकिंग सुविधाओं के साथ साथ इंश्योरेंस और रियायती लोन मुहैया कराएं। DFS के सचिव एम. नागराजू ने इस योजना का उद्घाटन किया। लॉन्च कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के चेयरमैन, सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के एमडी और सीईओ और DFS के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

पैकेज के मुख्य फायदे

कम्पोजिट सैलरी अकाउंट पैकेज को कर्मचारियों की सभी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इस पैकेज की प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं

इंश्योरेंस कवरेज

 

₹1.50 करोड़ तक पर्सनल एक्सिडेंट इंश्योरेंस और ₹2 करोड़ तक एयर एक्सिडेंट इंश्योरेंस।

बैंकिंग सुविधाएं

कम से कम जीरो-बैलेंस वाला सैलरी अकाउंट, बेहतर डिजिटल और ऑफलाइन बैंकिंग विकल्प।

रियायती लोन

हाउसिंग, एजुकेशन, कार और पर्सनल जरूरतों के लिए कम ब्याज दरों पर लोन।

कार्ड के फायदे

एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, रिवॉर्ड प्रोग्राम, कैशबैक ऑफर, अनलिमिटेड ट्रांजैक्शन और जीरो मेंटेनेंस फीस।

कर्मचारियों को मानसिक शांति पहुंचाएगा पैकेज

डीएफएस ने कहा है कि इस पैकेज को बैंकों के साथ परामर्श और सावधानीपूर्वक डिजाइन किया गया है, ताकि सभी कैडरों (ग्रुप ए, बी और सी) के कर्मचारियों के लिए ज्यादा कवरेज, सुविधा और एकरूपता सुनिश्चित हो। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि यह पैकेज न केवल वित्तीय सुरक्षा देता है बल्कि कर्मचारियों को मानसिक शांति और आसान वित्तीय पहुंच भी प्रदान करता है।

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक बड़ा लाभ है

विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक बड़ा लाभ है, क्योंकि अब सभी बैंकिंग, इंश्योरेंस और क्रेडिट जरूरतें एक ही अकाउंट से पूरी की जा सकती हैं। इससे कर्मचारियों को अलग-अलग संस्थानों और प्रक्रियाओं में समय और मेहनत खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

कुल मिलाकर, यह कम्पोजिट सैलरी अकाउंट पैकेज कर्मचारियों के लिए फाइनेंशियल सुरक्षा, बेहतर बैंकिंग सुविधाएं और इंश्योरेंस कवरेज का एक मजबूत और संपूर्ण समाधान साबित होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

5 लाख इंवेस्ट करे, 15 लाख मिलेगा, जानिए पोस्ट ऑफिस की कौन सी स्कीम दे रही है बंपर रिटर्न

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बैंक की तरह ही पोस्ट ऑफिस निवेश के लिए एक अन्य विकल्प है। हालांकि पोस्ट ऑफिस में लोगों का रुझान इसलिए...
spot_img

Latest Stories

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...