back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CM योगी का विपक्ष पर पलटवार, कहा- विरासत में सत्ता तो मिल सकती है, बुद्धि नहीं

CM ने कहा प्रयागराज की घटना दुःखद है। दोषी बक्शा नहीं जाएगा। कार्रवाई जब होती है तो कायदे से होती है। यह सबको पता है कि यह माफिया किसके द्वारा पाले गए।

लखनऊ, एजेंसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर आए धन्यवाद प्रस्ताव पर शनिवार को चर्चा के जवाब में विपक्ष पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विरासत में सत्ता तो मिल सकती है, बुद्धि नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्या यह सच नहीं है कि प्रयागराज की घटना से जुड़े अपराधी को सपा ने कई बार सदन में भेजने का काम किया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज की घटना के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस पर सपा के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया और वेल में आकर प्रयागराज की घटना पर चर्चा कराने की मांग करने लगे।

प्रयागराज की घटना दुःखद, दोषी बक्शा नहीं जाएगा
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इसकी पहले सूचना नहीं है। नेता सदन का सुबह 11 बजे से बोलना तय था। बाद में चर्चा कराने के आश्वासन पर अखिलेश यादव अपनी सीट पर बैठे और सपा के अन्य सदस्य वेल से बाहर निकलकर अपनी सीट पर बैठे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बोलना शुरू किया। मुख्यमंत्री ने कहा, मैं अध्यक्ष जी का आभारी हूं जिन्होंने राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलने का मौका दिया। आप हमारी बातों से सहमत असहमत हो सकते हैं। प्रयागराज की घटना दुःखद है। दोषी बक्शा नहीं जाएगा। कार्रवाई जब होती है तो कायदे से होती है। यह सबको पता है कि यह माफिया किसके द्वारा पाले गए। उन्होंने कहा कि राज्यपाल मातृ शक्ति की प्रतीक हैं। संवैधानिक प्रमुख हैं। उनकी बातों का सम्मान होना चाहिए था। सदन में उनके लिए आचरण सही करना चाहिए था। एक महिला का विरोध। असंसदीय, अशिष्ट भाषा में नारे लगाना दुखद था। उन्होंने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि इन्हीं के शासनकाल में स्टेट गेस्ट हाउस कांड हुआ था। लड़के हैं गलती कर देते हैं, इन्ही के कार्यकाल की भाषा है। ये लोग प्रदेश की सुरक्षा की बात करते हैं। शर्म आनी चाहिए उन्हें। विरासत में सत्ता तो मिल सकती है लेकिन बुद्धि नहीं।।

Advertisementspot_img

Also Read:

यूपी में कैबिनेट विस्तार की तैयारी, तीसरे उपमुख्यमंत्री समेत छह नए मंत्रियों की संभावना

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज़ हो गई हैं। भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...