back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CG Election: प्रियंका गांधी ने किया PM मोदी पर व्यांग, कहा- गरीबों पर खर्च करने के लिए केंद्र के पास पैसा नहीं

Dhamtari: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी आज धमतरी जिले के कुरूद में अटल स्टेडियम में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित किया।

धमतरी,हि.स.। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने धमतरी जिले के कुरूद में अटल स्टेडियम में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील की।

केन्द्र सरकार फिजूलखर्ची कर रही

जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि केन्द्र सरकार फिजूलखर्ची कर रही है। सरकार जिस पैसे को अपना कहती है, वह जनता का पैसा होता है। गरीबों के लिए खर्च करने के लिए केंद्र सरकार के पास पैसा नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना करते हुए प्रियंका ने कहा कि मोदी के लिए एक हवाई जहाज पहले से था, फिर एक और खरीद लिया गया। 16 हजार करोड़ मोदी ने दो हवाई जहाज खरीदने पर खर्च कर दिए और उससे सिर्फ विदेश जाते हैं।

इसी तरह से संसद भवन होते हुए भी 20 हजार करोड़ रुपये नई संसद बनाने पर खर्च कर दिए। उनके पास गन्ना किसानों के 15 हजार करोड़ रुपये देने के लिए पैसे नहीं थे, नया संसद भवन बनाने के लिए पैसे थे।

धान खरीद में छत्तीसगढ़ ने मिसाल पेश की

उन्होंने कहा कि धान खरीद में छत्तीसगढ़ ने मिसाल पेश की है। आज सिर्फ छत्तीसगढ़ में धान के लिए 2640 रुपये मिलते हैं, ऐसा पूरे देश में कहीं नहीं हो रहा है। मोदी वाराणसी से सांसद हैं, वहां धान 12 सौ रुपये में खरीदा जा रहा है। गांधी ने कहा कि जब हम कहते हैं कि धान की कीमत को 32 सौ रुपये तक बढ़ाएंगे, बिजली बिल माफ करेंगे तो इस बात का एक आधार है। हमने ऐसा कई प्रदेशों में करके दिखाया है।

सरकारी कंपनियों को प्राइवेट किया

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आपके प्रदेश छत्तीसगढ़ को पिछले 5 सालों में मजबूत किया गया है। जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी तो दो घंटे के अंदर पहली कैबिनेट मीटिंग में किसानों की कर्ज माफी का फैसला लिया गया, लेकिन भाजपा कहती है कि उनके पास किसानों के लिए पैसे नहीं है।

भाजपा उन उद्योगपतियों के कर्ज माफ करती है, जिनके पेट भरे हुए हैं। सारी सरकारी कंपनियों को प्राइवेट किया जा रहा है। ज्यादातर बंदरगाह, हवाई अड्डे अडानी को दे दिए गए हैं। प्रियंका ने कहा कि 5 सालों में भूपेश बघेल की सरकार ने छत्तीसगढ़ जनता की बेहतरी के लिए काम किया। भूपेश किसान के बेटे हैं, वह आपकी समस्याओं को समझते हैं। कांग्रेस में भूपेश के जैसे कई नेता है। कांग्रेस सरकार ने गौठान बनाए जिससे स्व सहायता समूह की महिलाएं एक से छह लाख रुपये तक कमा रही हैं।

कांग्रेस नेता मंच पर थे मौजूद

इस मौके पर कांग्रेस की छग प्रभारी कुमारी सैलजा, राष्ट्रीय सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का, राजेश तिवारी, जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, मोहन लालवानी, गुरुमुख सिंह होरा, विपिन साहू, नीलम चंद्राकर समेत कुरूद विधानसभा प्रत्याशी तारणी चंद्राकर, धमतरी प्रत्याशी ओंकार साहू तथा सिहावा की प्रत्याशी अंबिका मरकाम एवं अनेक नेता मंच पर मौजूद थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Chhattisgarh: मोदी सरकार-1 में केंद्रीय मंत्री, अब मिला छत्तीसगढ़ के CM का पदभार; जानें कौन हैं विष्‍णुदेव साय

रायपुर, रफ्तार डेस्क। भाजपा को तीनो राज्यों में पूर्ण बहुमत मिलने के बाद भी मुख्यमंत्री का चेहरा चुनने में काफी मशक़्क़त करनी पड़ रही...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵