back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शराबबंदी के वादे को पूरा कर दिखाएं सीएम गहलोत : छाबड़ा

चूरू, 22 फरवरी (हि.स.)। राजस्थान में शराबबंदी के लिए जी-जान से जुटी सामाजिक कार्यकर्ता पूजा छाबड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राज्य में पूर्ण शराबबंदी का वादा निभाना चाहिए। इसके लिए उन्हें अब दृढ़ इच्छा दिखानी चाहिए। जिले के सुजानगढ़ कस्बे में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आयी छाबड़ा ने पत्रकारों से कहा कि यदि सीएम गहलोत दृढ़ इच्छाशक्ति रखेंगे तो निश्चित प्रदेश में शराबबंदी हो सकती है। उन्होंने कहा कि गहलोत ने पिछली बार वायदा किया था कि दोबारा सरकार आने पर प्रदेश में शराबबंदी को लागू करने के तमाम जरूरी कदम उठाए जाएंगे। राजस्थान में पूर्ण शराबबंदी की मांग करते अपने प्राणों की आहुति देने वाले सूरतगढ़ से विधायक रहे गुरुशरण छाबड़ा की पुत्रवधू पूजा छाबड़ा ने भी कहा कि प्रदेश में चाहे भाजपा की सरकार रही हो या कांग्रेस की, गुरुशरण छाबड़ा ने शराबबंदी की मांग करते हुए आंदोलन तथा आमरण अनशन किए है और उन्हीं आंदोलनों-आमरण अनशन को व्यर्थ जाने नहीं दिया जाएगा। उन्हीं के दिखाए रास्ते पर वे (पूजा छाबड़ा) अब पूरे राजस्थान में घूमकर शराबबंदी के पक्ष में समर्थन जुटा रही हैं। वे गहलोत से बार-बार अपील भी कर चुकी हैं कि शराबबंदी का वादा अब निभाने का वक्त आ गया है। हिन्दुस्थान समाचार/नटवर/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

The 50 शो से बाहर आने के बाद दिव्या अग्रवाल ने किया कई खुलासा, पति के साथ सेपरेट की बात पर तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रियलिटी शो 'द 50' अभी भी चल रहा है दर्शक इसे देखना पसंद कर रहे हैं और इसे देख भी...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...