back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पंजाब से कानपुर आए साजिशकर्ता ने ट्रैवल्स मालिक का अपहरण कर की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

— मुख्य आरोपी सहित तीन साजिशकर्ता पुलिस की पकड़ से दूर, हत्या की गुत्थी में पेंच ही पेंच कानपुर, 22 फरवरी (हि.स.)। जिले के कल्याणपुर इलाके से अपहृत ट्रैवल्स मालिक की हत्या कर नहर में शव फेंकने की घटना का रात कानपुर पुलिस ने खुलासा किया। खुलासे की गुत्थी में काफी पेंच थे और जिन आरोपियों को पुलिस पकड़ने का दावा कर रही है वह खुद को निर्दोष बता रहे हैं। जबकि साजिशकर्ता पंजाब से आया और अपने दो साथियों के साथ कार बुकिंग कर गाड़ी लूटकर बेचने के लिए मालिक की हत्या अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने फरार हत्यारोपियों के मोबाइल से औरैया जनपद के आटो चालक व उसके दोस्त को गिरफ्तार कर जल्दबाजी में अधूरा खुलासा कर दिया और पत्रकारों के सवालों का गोलमोल जवाब देकर अपनी नाकामी को छुपाती नजर आई। बिठूर थानाक्षेत्र के बगदौधी बांगर में रहने वाले अमित यादव (30) ट्रैवल्स पर गाड़ियां चलाता था। तीन दिन पूर्व शुक्रवार को दो अज्ञात लोगों ने रसूलाबाद जाने के लिये उससे गाड़ी बुक कराई थी। जिसके बाद से वह लापता हो गया था। इस बीच अमित ने अपनी पत्नी को कॉल किया और जानकारी दी कि जिन लोगों ने गाड़ी बुक की है वह लोग ठीक नहीं हैं और उनके पास तमंचा भी है। पति की जान खतरे में होने के चलते पत्नी रेखा ने कल्याणपुर थाने में पति के अपहरण होने की तहरीर दी और पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन टीमों को खोजबीन के लिए लगाया गया। सीओ कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में लगी पुलिस की टीमें सोमवार तक अपहृत अमित को खोजने में नाकाम रही और उसका शव कानपुर देहात जनपद के रूरा इलाके में स्थित नहर में मिला। अपहृत ट्रैव्लस मालिक की हत्या का पता चलता ही कानपुर पुलिस के होश फाख्ता हो गए। आनन—फानन में पुलिस ने घटना से जुड़े दो लोगों को औरैया जनपद से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में आटो चालक देवेन्द्र व उसका दोस्त प्रभात हैं। दोनों ने मीडिया के सामने खुद को निर्दोष बताया। पुलिस लाइन में इस घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि ट्रैवल्स मालिक की हत्या गाड़ी लूटकर बेचने के इरादे से की गई है। साजिश के तहत ही कानपुर देहात के रसूलाबाद के चाट निवादा निवासी प्रद्युमन गुप्ता उर्फ गोविन्द पंजाब से 18 फरवरी की रात कानपुर देहात आया और फिर उसने पूर्व परीचित आटो चालक देवेन्द्र को कॉल कर बुलाया। इसके बाद रात का हवाला देकर वह उसके पास ही रुक गया। यहां पर उसकी मुलाकात देवेन्द्र के दोस्त प्रभात से हुई। अगली सुबह आटो चालक देवेन्द्र, उसका दोस्त प्रभात प्रद्युमन को लेकर कानपुर देहात पहुंचे और फिर यहां से प्रद्युमन ने अपने ही गांव के पास रहने वाले साथी अमित व औरैया के फंफूद में रहने वाले गोलू को बुलाकर ट्रैवल्स मालिक अमित यादव को कॉल कर रसूलाबाद जाने के लिए गाड़ी बुक की। गाड़ी बुक करने के बाद कार चालक अमित जब वैन कार लेकर उन्हें बैठाकर जा रहा था, तभी रास्ते में प्रद्युमन ने वारदात को अंजाम देने के लिए खरीदी चाकू से अमित उर्फ गोविन्द ने गाड़ी लूटने के इरादे से वार कर दिया और फिर नाड़े से गला कसकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को रुरा नहर में फेंक कर फरार हो गए। हत्या के बाद प्रद्युमन अपना मोबाइल आटो चालक के दोस्त प्रभात को देकर फरार हो गए। एसपी पश्चिम ने बताया कि प्रद्युमन के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर आटो चालक देवेन्द्र व उसके दोस्त प्रभात को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी पूछताछ में फरार प्रद्युमन, अमित उर्फ गोविन्द व गोलू के बारे में कोई भी जानकारी न होने की बात कही। वहीं ट्रैवल्स मालिक की हत्या में गिरफ्तार आरोपी आटो चालक देवेन्द्र व उसके दोस्त प्रभात ने खुद को निर्दोष बताया है। पत्रकारों के सवालों पर बताया कि प्रद्युमन ने अपना मोबाइल एक हजार रुपये में बेचकर गया था। इस दौरान वह काफी घबराया था और पूछने पर हत्या किए जाने की बात कहकर भाग निकला। हत्या के दौरान वह लोग उनके साथ नहीं थे और 19 तारीख को प्रद्युमन को रसूलाबाद छोड़कर वापस औरैया घर आ गए थे। हालांकि अपहरण में पुलिस के खुलासे की गुत्थी काफी ढेड़ी है और वह भी सवालों को जवाब देने से बचती नजर आई। बताते चलें कि, कानपुर में इससे पूर्व बीते साल बर्रा निवासी संजीत यादव का भी अपहरण हुआ था और उसकी भी साजिश के तहत हत्या कर दी गई थी। इसी क्रम में कुछ माह पूर्व शहर के दक्षिण इलाके में रहने वाले कारोबारी की अपहरण के बाद हत्या कर शव फेंक दिया गया था। लगातार जनपद में अपहरण की घटनाओं में पुलिस अपहृर्ताओं की जान बचाने में नाकाम रही है। हिन्दुस्थान समाचार/अवनीश/मोहित

Advertisementspot_img

Also Read:

कानपुर के रईसजादे शिवम मिश्रा ने लैंबोर्गिनी से कुचले 6 लोग, परिवार का है बॉलीवुड कनेक्शन, पड़ चुकी है IT रेड

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कानपुर में एक रईसजादे की लैंबोर्गिनी ने 6 लोगों को रौंद दिया, जिससे पूरा शहर स्तब्ध है। यह...
spot_img

Latest Stories

इस फ्लॉप फिल्म के बाद एक्टर ने बदला नाम की स्पेलिंग, कुछ ऐसा रहा Emraan Hashmi का करियर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में रोमांटिक छवि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵