back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

झाबुआ की आदिवासी गुड़िया को जल्द मिलेगा जीआई टैग

आदिवासी संस्कृति को जीवित रख रहे हैं सुभाष गिदवानी इंदौर, 22 फरवरी (हि.स.)। इंदौर संभाग के झाबुआ जिले में बनाई जाने वाली आदिवासी गुड़िया को जल्द ही भारत की विश्व प्रसिद्ध डार्जिलिंग चाय के तर्ज पर जीआई टैग वाले उत्पादों की सूची में शामिल किया जायेगा। मध्यप्रदेश की यह अनौखी गुड़िया भील और भीलाला आदिवासियों की विरासत है, जिसे पिछले कई दशकों से झाबुआ आदिवासियों द्वारा संरक्षित कर ना केवल प्रदेश बल्कि देश भर में एक नयी पहचान दिलाई गई है। यह जानकारी सोमवार को जनसम्पर्क उपसंचालक डॉ. आरआर पटेल ने दी। उन्होंने बताया कि झाबुआ की इस अनूठी कला का संरक्षण करने वाले कुछ शिल्पकारों में से एक है झाबुआ निवासी सुभाष गिदवानी, जो जिले की आदिवासी संस्कृति के अनुरूप कपडे़ की गुडिया का व्यवसाय पिछले 40 वर्ष से कर रहे हैं। गिदवानी बताते हैं कि आरम्भिक दिनों में प्रचार-प्रसार कम होने के कारण इसकी बिक्री कम हो पाती थी। लेकिन जैसे-जैसे इसका प्रचार-प्रसार हुआ वैसे-वैसे इस खिलौने की मांग बढ़ने लगी और इसके विक्रय से आमदनी में भी इजाफा होने लगा। वे कहते है कि भारत सरकार द्वारा दिये जा रहे जीआई टैग से झाबुआ की गुड़िया आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण में एक नया मील का पत्थर सिद्ध होगी क्योंकि इससे अन्य हस्तशिल्प के उत्पादों को भी प्रोत्साहन मिल सकेगा। सुभाष गिदवानी ने बताया कि इस व्यवसाय में परिवार के चार सदस्य लगे हैं और 10 अन्य कारिगरों को रोजगार प्रदान कर रहे हैं। मध्य प्रदेश हस्तशिल्प विकास निगम भोपाल द्वारा उन्हें वर्ष 1989-90 में गुड़िया निर्माण के लिये पुरस्कृत भी किया गया था। दिल्ली के प्रगति मैदान, जयपुर, खजुराहो, हैदराबाद, रोहतक, बैंगलोर, कलकत्ता, रायपुर, चण्डीगढ, हरियाणा, भोपाल हाट सहित सम्पूर्ण भारत में झाबुआ के खिलौने की बिक्री की जा रही है। झाबुआ के हस्तशिल्प के इस प्रतिक चिन्ह की बडे-बडे प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा मांग की जाती है। शासकीय प्रदर्शनी के माध्यम से इसके प्रचार-प्रसार में निरंतर गति प्रदान हो रही है। भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र तथा मध्य प्रदेश हस्तशिल्प निगम भोपाल, आदिवासी लोक कला परिसद में भी इसका पंजीयन किया जा चुका है। झाबुआ की गुडि़या को अन्य जिलों एवं प्रदेशों से आर्डर प्राप्त होने पर भी भेजा जाता है। सुभाष गिदवानी झाबुआ की आदिवासी संस्कृति को जीवित रखने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इनके माध्यम से झाबुआ जिले की आदिवासी संस्कृति देश-विदेश में अपनी अलग पहचान बना पा रही है। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Advertisementspot_img

Also Read:

‘वो अपने पुरखों की जमीन खो देंगे’ मोदी सरकार के इस प्रोजेक्‍ट से नाराज सोनिया गांधी, कहा- इसका सीधा असर…

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी ने ग्रेट निकोबार द्वीप पर प्रस्तावित मेगा-इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को गंभीर...
spot_img

Latest Stories

Sonarpur South Seat: BJP vs TMC में कांटे की टक्कर, किसके हाथ आएगी जीत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे...

2026-27 में बॉक्स ऑफिस पर Mythological Movies का मेला? Ramayana के अलावा रिलीज होगी ये फिल्में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

Political Kissa: लालू के साथी, फिर उनके विरोधी- जानिए नीतीश कुमार का पूरा राजनीतिक किस्सा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में Nitish Kumar...

Justice Yashwant Verma Resign: कैश कांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, महाभियोग की प्रक्रिया के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा...

Pawan Khera Bail: Telangana High Court से मिली अग्रिम जमानत, Himanta Biswa Sarma की पत्नी की FIR का मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को बड़ी...

RR vs RCB: गुवाहाटी में रन बरसने तय, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 का 16वां...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵