back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण ने जेमिमा रोड्रिग्स के एंग्जायटी अनुभव की तारीफ की, बोलीं – शेयर करने के लिए धन्यवाद

ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर भारत का जीत दिलाने वाली जेमिमा रोड्रिग्स को दीपिका पादुकोण का भरपूर समर्थन मिला है। दीपिका पादुकोण ने वीडियो शेयर की जेमिमा की तारीफ की है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । विमेंस वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में जेमिमा रोड्रिग्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को जीत दिलाई। शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ उन्होंने मैच के बाद मानसिक संघर्ष और एंग्जायटी पर खुलकर बात की, जिससे खिलाड़ियों की मानसिक सेहत पर नया ध्यान आकर्षित हुआ।

दीपिका पादुकोण ने जेमिमा रोड्रिग्स की तारीफ की

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने जेमिमा रोड्रिग्स के साहसिक खुलासे की सराहना की और सोशल मीडिया पर उनका समर्थन किया। दीपिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी में जेमिमा का वीडियो साझा किया, जिसमें क्रिकेटर मानसिक संघर्ष के दौरान टीममेट्स, दोस्तों और परिवार का धन्यवाद करती नजर आईं।

दीपिका पादुकोण ने शेयर किया वीडियो

वीडियो साझा करते हुए दीपिका पादुकोण ने लिखा, “थैंक यू जेमिमा रोड्रिग्स। अपनी कमजोरी और कहानी साझा करने के लिए ।” इस संदेश ने जेमिमा के साहस को सराहा और मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करने की उनकी पहल को समर्थन दिया।

टूर्नामेंट से गंभीर एंग्जायटी से गुजरना पड़ा 

सेमीफाइनल जीत के बाद जेमिमा रोड्रिग्स ने मीडिया से बातचीत में खुलासा किया कि, टूर्नामेंट की शुरुआत में उन्हें गंभीर एंग्जायटी का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया, “कुछ गेम से पहले स्थिति इतनी कठिन हो जाती थी कि मैं अपनी मम्मी को फ़ोन करके रोती थी।”

जेमिमा रोड्रिग्स ने कहा, “यह अनुभव बहुत चुनौतीपूर्ण था।” उन्होंने बताया कि टीममेट्स अरुंधति रेड्डी, स्मृति मंधाना और राधा यादव ने कठिन समय में उनका लगातार सहारा दिया और उन्हें संभाले रखा।

हर समस्‍या अकेले झेलना जरुरी नहीं 

इमोशनल जेमिमा रोड्रिग्स ने कहा, “मैं यहाँ अपनी कमजोरियां दिखाऊंगी, ताकि जो लोग इसी दौर से गुजर रहे हैं, उन्हें हिम्मत मिले। मेरी कहानी साझा करने का मकसद यही है। मदद मांगना ठीक है, और इसे अकेले झेलना जरूरी नहीं।”

टीम से बाहर होने के बाद मानसिक दबाव बढ़ा

जेमिमा ने खुलासा किया कि, टीम से बाहर होने पर उन्हें और अधिक मानसिक दबाव का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा, “टीम से निकाले जाने पर शक और चिंता बढ़ जाती है। उस दिन मैं कुछ नहीं कर पाई, लेकिन बाद में दोस्तों और परिवार के समर्थन ने मुझे संभाला।”

शानदार पारी खेल रचा इतिहास 

बता दें कि, सेमीफाइनल मुकाबले में जेमिमा रोड्रिग्स ने 134 गेंदों में नाबाद 127 रन बनाए और भारत को महिला ODI इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा चेज़ जीत दिलाई। टीम ने 339 रन के लक्ष्य को पांच विकेट और नौ गेंदें रहते हासिल किया। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।

फाइनल में साउथ अफ्रीका से भिड़ंत

भारत अब रविवार, 2 नवंबर को फाइनल में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगा। जेमिमा की कहानी और दीपिका पादुकोण का समर्थन यह दर्शाता है कि मानसिक स्वास्थ्य और व्यक्तिगत कमजोरियों को साझा करना अब केवल स्वीकार्य नहीं, बल्कि प्रेरक बन गया है। यह पहल खेल और मनोरंजन जगत में खुली बातचीत को आगे बढ़ा रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵