back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इन्हीं इस्लामिक कट्टरपंथियों को खुश करने के लिए शेख हसीना ने मुझे बाहर किया था, तसलीमा नसरीन का छलका दर्द

तसलीमा को 1999 में देश से बाहर कर दिया गया था और इसके बाद उनकी किताब लज्जा को भी देश में बैन कर दिया गया था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश में हो रही हिंसा और विरोध प्रदर्शन के चलते प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे के बीच लेखिका तस्लीमा नसरीन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट प्रोटेस्ट में वहीं लोग हैं जिन्होंने उन्हें बाहर किया था।

इस्लामिस्ट को खुश करने के लिए मुझे बाहर निकाला था: तस्लीमा नसरीन

तसलीमा ने पोस्ट किया कि हसीना ने इस्लामिस्ट को खुश करने के लिए उनको साल 1999 में बांग्लादेश से बाहर कर दिया था। वो बांग्लादेश अपनी मां को देखना आई थीं जो डेथबेड पर थी। उन्हें उस समय के बाद देश में प्रवेश नहीं करने दिया गया था। वहीं इस्लामिस्ट लोग अब हसीना को देश के बाहर जाने के लिए मजबूर किया है।

मेरे साथ जो हुआ था वही हसीना के साथ हुआ इसके लिए वो खुद जिम्मेदार

इससे पहले की गई पोस्ट में तसलीमा ने कहा है कि हसीना के इस्तीफा देने के बाद देश छोड़कर जाना पड़ा। इसके लिए वो खुद जिम्मेदार हैं। उन्होंने इस्लामियों को बढ़ावा दिया। उन्होंने अपने लोगों को भ्रष्टाचार में शामिल होने दिया। अब बांग्लादेश को पाकिस्तान नहीं बनने देना है। सेना का शासन नहीं होना चाहिए। राजनीतिक पार्टियों को लोकतंत्र और धर्मनिर्पेक्षता लेकर आनी चाहिए।

तसलीमा की किताब लज्जा को बांग्लादेश में कर दिया गया था बैन

दरअसल नसरीन को अपनी किताब लज्जा को लेकर जान से मारे जाने की धमकियां मिल रही थी। किताब को 1993 बांग्लादेश में बैन कर दिया गया था लेकिन यह बाकी जगहों पर बेस्टसेलर थी। उस समय हसीना की विरोधी खालिदा जिया प्रधानमंत्री थी।

उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश में बीते रविवार को विरोध प्रदर्शनों में 100 लोगों की मौत हो गई थी। सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री के आवास पर जाकर हंगामा किया। इसके बाद देश में सेना की अंतरिम सरकार की घषणा की गई।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बांग्लादेश में सियासी सत्ता परिवर्तन: तारिक रहमान की ऐतिहासिक ताजपोशी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के अध्यक्ष तारिक रहमान आज...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...