back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जोधपुर हिंसा को लेकर शेखावत ने गहलोत पर साधा निशाना, कहा : रोम जल रहा, नीरो बांसुरी बजा रहा

जयपुर, 4 मई (आईएएनएस)। राजस्थान में भाजपा नेताओं ने जोधपुर में सोमवार रात और मंगलवार को भी जारी रही दो समूहों के बीच हिंसक झड़पों को लेकर कांग्रेस सरकार और सत्ताधारी पार्टी पर तुष्टीकरण नीति अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने जोधपुर में निर्दोष लोगों पर भीड़ के हमले के समय कांग्रेस विधायकों के अनुपस्थित रहने पर भी सवाल उठाया। केंद्रीय मंत्री और जोधपुर के सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर कटाक्ष करते हुए कहा, जब रोम जल रहा था, तब नीरो बांसुरी बजा रहा था। शेखावत ने आरोप लगाया कि जब गहलोत का अपना शहर जल रहा था, तो वह अपने जन्मदिन पर शुभकामनाएं लेने में व्यस्त थे। उन्होंने कहा, एक मासूम लड़की पर हमला क्यों किया गया? दुकानों के अंदर बैठे आम लोगों पर हमला क्यों किया गया? एक भाजपा नेता पर हमला क्यों किया गया? और प्राथमिकी दर्ज करने में देरी क्यों हुई? भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख सतीश पूनिया ने भी राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र को पत्र लिखकर जोधपुर में हुई हिंसा की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा, राज्य सरकार को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, ताकि राज्य में शांति स्थापित हो सके और राजस्थान में सांप्रदायिक घटनाएं न हों। इन घटनाओं में शामिल अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पूनिया ने एक बयान में कहा, राजस्थान में कानून-व्यवस्था एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। अशोक गहलोत द्वारा संचालित कांग्रेस सरकार के संरक्षण में तुष्टिकरण की राजनीति के कारण राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई है, जो वास्तव में चिंताजनक है। उन्होंने कहा, जिस तरह से जोधपुर में इस्लामी झंडा फहराया गया और उसके बाद हुई हिंसा राज्य में अराजकता फैलाने की कोशिश थी। करौली के बाद हुई यह घटना साबित करती है कि इस तरह की हिंसक हरकतें कांग्रेस सरकार के संरक्षण में हो रही हैं। पूनिया ने कहा, ऐसी घटनाएं केवल कांग्रेस सरकार के तहत ही क्यों होती हैं? इसका मतलब है कि अराजक तत्वों को सुरक्षा मिलती है। एक तरफ पीएफआई को कोटा में रैली निकालने की अनुमति है, तो दूसरी तरफ रामनवमी और हिंदू नववर्ष के जुलूस प्रतिबंधित हैं। पूनिया ने कहा कि अशोक गहलोत को अपनी कुर्सी की चिंता करने की बजाय लोगों की सुरक्षा के बारे में सोचना चाहिए। जोधपुर में झड़पों के सिलसिले में अब तक कम से कम 97 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना ने अधिकारियों को जिले में इंटरनेट सेवाओं को निलंबित करने के अलावा 10 पुलिस थानों के तहत कर्फ्यू लगाने के लिए मजबूर किया। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵