back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रूस ने मिसाइल प्रणालियों, सैन्य उपकरणों को फिनलैंड सीमा की ओर बढ़ाया

लंदन, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। रूस ने अपने उत्तरी पड़ोसी देश को नाटो में शामिल होने के खिलाफ चेतावनी दी और कुछ घंटों बाद ही मिसाइल प्रणाली सहित भारी रूसी हथियारों को फिनलैंड के साथ लगती सीमा की ओर बढ़ते देखा गया। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार रात अपलोड किया गया एक अपुष्ट वीडियो दो रूसी तटीय रक्षा मिसाइल प्रणालियों को सीमा के रूसी हिस्से में एक सड़क पर चलते हुए दिखाता है, जो हेलसिंकी की ओर जाती है। मिसाइल सिस्टम को के-300पी बैशन-पी मोबाइल तटीय रक्षा प्रणाली माना जाता है, जिसे विमान वाहक युद्ध समूहों सहित सतह के जहाजों को बाहर निकालने के लिए डिजाइन किया गया है। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, रक्षा सामग्री की रूस की तरफ से तैनाती ऐसे समय में हुई है, जब फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारिन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी सरकार नाटो सदस्यता के लिए आवेदन करने पर चर्चा मध्य ग्रीष्मकाल से पहले समाप्त कर देगी। फिनिश बाजार अनुसंधान कंपनी द्वारा कराए गए हाल के जनमत सर्वेक्षणों में 84 प्रतिशत फिनलैंड वासियों ने रूस को गंभीर सैन्य खतरे के रूप में देखा। सर्वेक्षण में अपनी राय प्रकट करने वालों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक था। मारिन के बयान के जवाब में क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने चेतावनी दी कि इस कदम से यूरोप की सुरक्षा स्थिति में सुधार नहीं होगा और रूसी सांसद व्लादिमीर दजबारोव ने और अधिक स्पष्ट रूप से कहा कि इसका मतलब देश का विनाश होगा। पेसकोव ने कहा, हमने बार-बार कहा है कि गठबंधन टकराव की दिशा में एक उपकरण बना हुआ है और इसके आगे के विस्तार से यूरोपीय महाद्वीप में स्थिरता नहीं आएगी। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵