back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्पॉटिफाई के पॉडकास्टिंग टेक प्रमुख माइकल मिग्नानो ने दिया इस्तीफा

सैन फ्रांसिस्को, 3 मई (आईएएनएस)। स्वीडन की म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस स्पॉटिफाई के पॉडकास्टिंग टेक प्रमुख माइकल मिग्नानो ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मिग्नानो ने 2015 में डीआईवाई पॉडकास्ट डिस्ट्रीब्यूटर एंकर की सह-स्थापना की थी। स्पॉटिफाई ने 2019 में एंकर को 150 मिलियन डॉलर से ज्यादा में खरीदा और मिग्नानो को अपने पॉडकास्ट टेक का प्रमुख बनाया। द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार, वह जून के अंत तक स्पॉटिफाई छोड़ देंगे। पिछले महीने, रिपोर्टें सामने आईं कि स्पॉटिफाई के स्टूडियो और वीडियो के प्रमुख कोर्टनी होल्ट कंपनी छोड़ देंगे। स्वीडिश म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस ने पिछले हफ्ते कहा था कि उसके प्रीमियम सब्सक्राइबर्स 2022 की पहली तिमाही में 15 फीसदी से बढ़कर 182 मिलियन तक पहुंच गए। कोरोना वायरस के बारे में गलत जानकारी देने वाले जो रोगन के विवाद के बाद भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कंपनी ने कहा कि उसके मंथली एक्टिव यूजर्स साल-दर-साल 19 प्रतिशत बढ़कर 422 मिलियन हो गए। पिछली तिमाही में यह आंकड़ा 406 मिलियन था। मार्च तिमाही के दौरान, स्पॉटिफाई ने पॉडकास्ट के अधिग्रहण की घोषणा की थी। पॉडकास्ट विज्ञापन से संबंधित एक सर्विस है। इसके अलावा, कंपनी ने एक पॉडकास्ट एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म और चार्टेबल का अधिग्रहण किया था। –आईएएनएस पीके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...