back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रात के अंधेरे में टेट परीक्षार्थियों को दिया गया था नियुक्ति पत्र : शुभेंदु अधिकारी

कोलकाता, 20 फरवरी (हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी ने एक बार फिर प्राथमिक पात्रता परीक्षा (टेट) में धांधली का आरोप पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर लगाया है। शनिवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया है कि रात के अंधेरे में टेट परीक्षार्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया था। आरोप है कि सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस से जुड़े हुए लोगों को ही परीक्षा में नियुक्ति पत्र मिले हैं। इसे लेकर अधिकारी ने कहा कि कटमनी लेकर तृणमूल के लोगों को नौकरी दी जा रही है। कोलाघाट में जनसभा को संबोधित करते हुए अधिकारी ने सीधे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल में कोई भी उद्योग स्थापित नहीं हो रहा है। ममता बनर्जी ने कर्ज लेकर बंगाल को दिवालिया कर दिया है। तृणमूल कांग्रेस में वह अकेली ही सब कुछ हैं और बाकी सारे लोग लैंप पोस्ट हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पर एक सुर में हमला बोलते हुए अधिकारी ने कहा कि एक जय श्रीराम के नारे से चिढ़ रही है तो दूसरा तोलाबाज कहने पर चिढ़ रहा है। एक बार फिर पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बंगाल को बचाने के लिए यहां डबल इंजन की सरकार बनाने की जरूरत है। बंगाल में लोकतंत्र को बचाकर रखने का एकमात्र भरोसा भाजपा है। उन्होंने कहा कि जैसे ही पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि लागू होगा यहां के किसानों को प्रति व्यक्ति 18000 रुपये मिलेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/ ओम प्रकाश/गंगा

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵