back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कन्नड़ सिनेमा को झटका,KGF चाचा हरीश राय का 55 की उम्र में कैंसर से निधन

कन्नड़ अभिनेता हरीश राय, जिन्हें KGF और ओम फिल्मों में उनके यादगार किरदारों के लिए जाना जाता था, 55 साल की उम्र में थायरॉइड कैंसर से निधन हो गए।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कन्नड़ सिनेमा के वयोवृद्ध अभिनेता हरीश राय (Harish Rai), जिन्हें ब्लॉकबस्टर ‘KGF’ फिल्म फ्रेंचाइजी में ‘चाचा’ और कल्ट क्लासिक फिल्म ‘ओम’ में ‘डॉन राय’ के किरदार के लिए जाना जाता था, उनका गुरुवार को निधन हो गया। वह 55 वर्ष के थे और लंबे समय से थायरॉइड कैंसर से जूझ रहे थे।अभिनेता हरीश राय ने बेंगलुरु के किदवई अस्पताल में अंतिम साँस ली।

बीमारी और आर्थिक चुनौतियों से लंबी लड़ाई

हरीश राय का थायरॉइड कैंसर उनके पेट तक फैल गया था। बीमारी के कारण उनका शरीर काफी दुर्बल हो गया था और पेट में पानी जमा होने के कारण सूजन आ गई थी, जिससे उनके फैंस बेहद दुखी थे।अभिनेता ने पहले मीडिया को बताया था कि उनके इलाज की लागत बहुत अधिक थी। उन्होंने खुलासा किया था कि केवल एक इंजेक्शन की कीमत ₹3.55 लाख थी, और पूरे इलाज का अनुमानित खर्च लगभग ₹70 लाख था।

हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था जिसमें हरीश राय ने सार्वजनिक रूप से वित्तीय सहायता की अपील की थी ताकि वह स्वस्थ होकर फिर से अभिनय शुरू कर सकें।

यश पर जताया पूरा भरोसा

KGF स्टार यश से मदद मिलने की खबरों पर हरीश राय ने स्पष्ट किया था कि उन्होंने यश से सीधे संपर्क नहीं किया है, लेकिन उन्हें उन पर पूरा भरोसा था। यश ने मेरी पहले भी मदद की है। मैं हर बार उससे मदद नहीं मांग सकता। मैंने उसे अपनी सेहत के बारे में नहीं बताया है, लेकिन मुझे पता है कि अगर उसे पता चलेगा, तो वह निश्चित रूप से मेरे साथ खड़ा रहेगा। मैंने अपने परिवार और बेटों से कहा है कि अगर मुझे कुछ होता है, तो वे उससे संपर्क करें, क्योंकि मुझे पता है कि वह मना नहीं करेगा।

बता दे कि, हरीश राय ने कन्नड़, तमिल और तेलुगु भाषाओं की कई फिल्मों में काम किया था। उनके करियर की प्रमुख फिल्मों में ‘ओम’, ‘समारा’, ‘KGF: चैप्टर 1’ और ‘KGF: चैप्टर 2’ शामिल हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵