back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मणिपुर में शहीद हुए असम राइफल्स के जवान की याद में सड़क बनेगी : सरमा

गुवाहाटी, 17 नवंबर (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को असम राइफल्स के जवान सुमन स्वार्गियारी के परिवार को 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी और घोषणा की कि उनके गांव में उनके घर तक एक सड़क का निर्माण किया जाएगा, जो शहीद के नाम पर होगा। सुमन मणिपुर में 13 नवंबर को घात लगाकर किए गए हमले में शहीद हो गए थे। असम के बक्सा जिले के थेकेराकुची कान्हीबारी गांव में सुमन की पत्नी जूरी से मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग से गांव की सड़क के निर्माण के लिए तत्काल कदम उठाने को कहा है और सड़क का नाम शहीद के नाम पर रखा जाएगा। हिरिम्बा बोडो हाईस्कूल परिसर में एक स्टेडियम बनाया जाएगा, जहां सुमन ने पढ़ाई की थी। सरमा ने कहा कि सुमन के पिता को भी कुछ साल पहले उग्रवादियों ने मार दिया था। सुमन के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा उनका तीन साल का बेटा है। मुख्यमंत्री के साथ हथकरघा एवं कपड़ा मंत्री यू.जी. ब्रह्मा और कई अन्य विधायकों ने शहीद जवान के चित्र पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि दी। सुमन की पत्नी से बातचीत करते हुए सरमा ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार परिवार की हर संभव मदद करेगी। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के छापामारों ने मणिपुर नागा पीपुल्स फ्रंट (एमएनपीएफ) के उग्रवादियों के साथ मिलकर अत्याधुनिक हथियारों से लैस असम राइफल्स के कर्नल विप्लव त्रिपाठी और म्यांमार की सीमा से लगे चुराचांदपुर जिले में सुमन स्वगर्ाी समेत अर्धसैनिक बल के चार जवानों की हत्या कर दी थी। हमले में कर्नल विप्लव त्रिपाठी की पत्नी और उनका नौ साल का बेटा भी मारा गया। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Dhurandhar 2 नहीं ले रही थामने का नाम, बॉक्स ऑफिस पर मचा रही गदर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

Women Rights During Arrest: मुफ्त कानूनी सहायता से लेकर जमानत और हिरासत के नियम तक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की गिरफ्तारी के दौरान कानून...

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵