back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

समन्वय बनाकर योजना को धरातल पर लायें अधिकारी: उपायुक्त

खूंटी, 20 फरवरी (हि . स.)। उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना से सम्बंधित जिला स्तरीय समिति की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए आयोजित बैठक में लाभुकों की सूची समिति द्वारा अनुमोदित की गई। बैठक के दौरान बताया गया कि जिले में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का उचित क्रियान्वयन कर पशुधनों को संरक्षित करने के लिए हरसंभव प्रयास किये जायेंगे। इसमें मुख्य रूप से बकरा विकास योजना, सुकर विकास योजना, बैकवर्ड लेयर कुक्कुट, बायलर कुक्कुट पालन, बत्तख चूजा वितरण की योजना के तहत लोगों को लाभान्वित किये जाने के सम्बंध में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। मौके पर उपायुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि इसमें सभी पदाधिकारी अपने स्तर से गुणवत्तापूर्ण कार्य करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारी व कर्मी को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि कल्याणकारी योजनाओं को सफल बनाना अहम है। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Cocktail 2 के Jab Talak गाने का पहला लुक जारी , ग्लैमरस लुक में दिखें फिल्म के कास्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2)...

Delhi University Admission 2026: कब शुरू होगा एडमिशन और कैसे करें CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi University (DU) में एडमिशन का...

West Bengal Election 2026: Jalpaiguri Seat पर कड़ा मुकाबला, जानें जातीय समीकरण और किसका दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Allu Arjun के जन्मदिन पर रिलीज हुआ उनकी फिल्म Raaka का पोस्टर, अलग अवतार में दिखे एक्टर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun)...

एक्ट्रेस Zareen Khan की मां का हुआ निधन, लंबे समय से बीमार थीं Parveen Khan

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan)...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵