back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मोर्चा कार्ययोजना बैठक में बनी गहलोत सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति

जयपुर, 19 फरवरी (हि. स.)। भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को मोर्चा कार्ययोजना बैठक का आयोजन हुआ। बैठक को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां एवं प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने सम्बोधित किया। बैठक में गहलोत सरकार के खिलाफ विभिन्न मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति तैयार की गई। बैठक में प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, सुशील कटारा, प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी, किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अलका मूंदड़ा, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल, एसटी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष जितेन्द्र मीणा, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष एम. सादिक खान, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाणा सहित सभी मोर्चों के पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य मौजूद रहे। बैठक को सम्बोधित करते हुए डॉ. पूनियां ने कहा कि भाजपा के तमाम मोर्चों की ताकत के बूते पर हम सब गौरव कर सकते हैं कि भाजपा को बदलते युग की इस बदलती राजनीति में दुनिया का सबसे बड़ा संगठन बनने का अवसर मिला। हमारे पास सहूलियत भी है लेकिन चुनौतियां भी हैं। इन सबसे पार पाते हुए हम सब भारत के अक्षुण्णता एवं भाजपा के विचार की मजबूती के लिए कार्य करें। अगर सातों मोर्चे प्रत्येक मण्डल, बूथ एवं शक्ति केन्द्रों पर अपनी दमदार उपस्थित में मजबूती से कार्य करेंगे तो निश्चित रूप से सयुंक्त मोर्चा कांग्रेस की विदाई का मोर्चा बनेगा और राजस्थान में भाजपा सदैव के लिए अजेय एवं अभेद्य बनेगी। डॉ. पूनियां ने कहा कि देश-दुनिया के जनमानस को ज्ञात है कि भाजपा विशेष संगठन की रचना वाला संगठन है। उसमें पार्टी की पूरी यात्रा में अग्रिम संगठनों की एक बड़ी भूमिका है और बहुत प्रभावी भूमिका उनकी रही है। चाहे पार्टी का संगठन हो, जन आंदोलनों या सुशासन के माध्यम से अंतिम दरवाजे तक योजनाओं को पहुंचाने वाला सबसे बड़ा कारक हैं हमारे मोर्चे। पार्टी के सातों मोर्चों की सामूहिक बैठक में प्रदेश के पदाधिकारियों के कार्य विभाजन, राज्य की गहलोत सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन की रणनीति सहित तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई। डॉ. पूनियां ने बताया कि मोदी सरकार की लोककल्याणकारी नीतियों को मोर्चों के माध्यम से भी प्रदेश के जन-जन तक पहुंचाने को लेकर भी कार्ययोजना बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने कहा कि हमारी पहचान एवं मान-सम्मान संगठन से है, इसलिए हम समर्पित होकर संगठन की रीति-नीति के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि पार्टी का विचार, कार्ययोजना और मोदी सरकार की लोककल्याणकारी नीतियों को शक्ति एवं बूथ केन्द्रों तक पहुंचाने का कार्य करें। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

CJM के आदेश के बावजूद अनुज चौधरी पर FIR नहीं, संभल SP बोले-हम फैसले को चुनौती देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में संभल हिंसा मामले में तैनात तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) विभांशु सुधीर...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵