back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रधानमंत्री संग्रहालय पर बोले पूर्व प्रधानमंत्रियों के परिजन – गौरव का क्षण, दूर होगी कई भ्रांतियां

नई दिल्ली, 14 अप्रैल ( आईएएनएस )। देश की राजधानी दिल्ली में सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों के योगदान को समर्पित प्रधानमंत्री संग्रहालय के उद्घाटन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए पूर्व प्रधानमंत्रियों के परिजनों ने कहा कि यहां पर देश की बहुत बड़ी धरोहर को संजोया गया है। इसके साथ ही उनका यह भी मानना है कि इसके माध्यम से देश के लोगों को सच्चाई पता लगेगी और कई तरह की भ्रांतियां भी दूर होंगी। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बेटे सुनील शास्त्री ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि इस संग्रहालय में देश की बहुत बड़ी धरोहर को संजोया गया है। उन्होंने आगे कहा कि इसके माध्यम से लोग देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों के बारे में तो जानेंगे ही साथ ही लोगों को यह भी पता लगेगा कि देश किन परिस्थितियों में साल दर साल तरक्की करता रहा है। आईएएनएस से बात करते हुए सुनील शास्त्री ने अपने पिता ( लाल बहादुर शास्त्री ) के प्रधानमंत्री के तौर पर कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि वो बता नहीं सकते कि वो अपने आपको कितना गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के बेटे नीरज शेखर ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि इस संग्रहालय से आने वाली पीढियां सच जान पाएगी और इससे कई तरह की भ्रांतियां भी दूर करने में मदद मिलेगी। आईएएनएस से बात करते हुए नीरज शेखर ने कहा कि पिताजी ( चंद्रशेखर ) ने आर्थिक संकट के दौर में देश की बागडोर संभाली थी। उन्होंने अपने छोटे से कार्यकाल में देश को संकट से बाहर निकालने का हर संभव प्रयास किया। लोगों को यह मालूम है कि उन्होंने सोना गिरवी रख दिया, लेकिन इस संग्रहालय से भ्रांतियां दूर होगी और लोगों को यह पता लगेगा कि किन कठिन परिस्थितियों में यह फैसला किया गया और भारत किन कारणों की वजह से इस हालात में पहुंच गया था। उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों ने लोकतंत्र को मजबूत करने की लड़ाई लड़ी , उनके बारे में इस संग्रहालय के जरिए लोग जान पाएंगे। यह आने वाली पीढ़ियों के लिए काफी लाभदायक होगा। –आईएएनएस एसटीपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵